जाे जीता वही सिकंदर, हारा साउथ अफ्रीका, भारत की लगातार तीसरी जीत
<p>पहले टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने साउथ अफ्रीका पर आठ विकेट से आसान जीत हासिल की</p>
तिरुवनंतपुरम: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने साउथ अफ्रीका पर आठ विकेट से आसान जीत हासिल की। 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 गेंद पहले विजयी गाथा लिखी गई। ओपनर केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद अर्धशतक जड़े। इससे पहले अर्शदीप सिंह (32 रन पर तीन विकेट) और दीपक चाहर (24 रन पर दो विकेट) की कातिलाना गेंदों के आगे अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे।
टॉस गंवाकर खेली गई साउथ अफ्रीका की इस फ्लॉप बैटिंग के बाद लग रहा था कि भारत आसानी से रन चेज कर लेगा। मगर रोहित शर्मा (0) और विराट कोहली (3) सस्ते में निपट गए। भारत मुश्किल में लग रहा था, लेकिन केएल राहुल की सुस्त पारी और सूर्यकुमार यादव ने तेजतर्रार पारी खेली। दोनों के बीच 90 रन की साझेदारी हुई। नमी और उछाल भरी पिच पर सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 56 गेंद में 51 रन की नाबाद पारी खेली। कागिसो रबाडा ने रोहित को और एनरिच नोर्किया ने कोहली को पवेलियन भेजा ।
What's Your Reaction?