भारत-कनाडा विवाद: भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं बंद कीं

<p><em>भारत और कनाडा के मध्य रिश्तों में खटास बढ़ती ही जा रही है। इसका परिणाम यह हुआ है कि कनाडा में भारतीय उच्चायोग की तरफ से वीजा प्रोसेस करने वाली कंपनी बीएलएस की वेबसाइट पर सूचना दी गई है, जिसमें कहा गया है की &quot;ऑपरेशनल&quot; कारणों की वजह से भारतीय वीजा सेवाएं अगली जानकारी मिलने तक रोक दी गई हैं। इस तरह कनाडा नागरिकों का फिलहाल भारत में प्रवेश बंद हो गया है।</em></p>

भारत-कनाडा विवाद: भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं बंद कीं
21-09-2023 - 11:00 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बीएलएस के अनुसार यह फैसला भारतीय उच्चायोग ने किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस फैसले की पुष्टि की और कहा कि कनाडा में लोगों को भारत के खिलाफ हिंसा के लिए भड़काया गया है और कनाडा के अधिकारियों की ओर से इस मामले कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। बागची ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक ऐसा वातावरण बना दिया गया है जिसने कनाडा में भारत के "कांसुलेटों के काम को छिन्न-भिन्न कर दिया है।" इस वजह से भारत सरकार को अस्थायी रूप से वीजा जारी करने की सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं।

भारत सरकार के इस फैसले से कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की भारत यात्रा की योजनाओं पर भी विपरीत असर पड़ेगा। लेकिन, इससे भी बड़ी समस्या तब उत्पन्न होगी जब भारत के इस फैसले की जवाबी कार्रवाई में कनाडा भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को रोक देगा। हर साल विशेष रूप से लाखों भारतीय छात्र कनाडा के विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए वहां जाते हैं। कनाडा में रहने वाले भारतीयों को डर है कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते के कारण भविष्य में विजिटर और स्टडी वीजा मिलने में देरी हो सकती है या यह भी हो सकता है कि भारतीय छात्रों के लिए वीजा की सीमा भी तय कर दी जाए।

उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों के लिए एक भी एडवाजरी जारी की है। भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित घृणित अपराधों और हिंसा को देखते हुए कनाडा में मौजूद या जाने का विचार कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है। 

बता दें कि दोनों ही देश एक गंभीर कूटनीतिक विवाद में उलझे हुए हैं, जिसके तहत कई बार दोनों तरफ से कूटनीतिक संबंधी जवाबी कार्रवाई देखने के मिली है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया। इसके बाद से ही यह गतिरोध शुरू हो गया। इसके बाद कनाडा ने एक भारतीय डिप्लोमैट को देश से निकाल दिया था, जिसके जवाब में भारत ने भी कार्रवाई करते हुए कनाडा के एक डिप्लोमैट को भारत से चले जाने का आदेश दे दिया था। उसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे को लेकर ट्रेवल एडवाइजरी भी जारी की। अब भारत ने वीजा संबंधी यह कदम उठाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।