न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड से श्रृंखला जीतने का भारत का सपना टूटा, रद्द हुए दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव ने कूटे 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 34 रन
<p><em><strong>हैमिल्टन के मैदान पर खेला जा रहा भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।</strong></em></p>
मैच रद्द होने से यह तय हो गया कि भारत अब न्यूजीलैंड से श्रृंखला नहीं जीत सकता है। वह केवल तीसरा मैच जीतकर श्रृंखला को बराबर ही कर सकता है। हैमिल्टन के मैदान में आज सुबह से ही बारिश हो रही थी। हालांकि, मैच से पहले बारिश रुकी लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस देर हो सका। इस दौरान 4.5 ओवर का खेल होने के बाद बारिश वापस शुरू हो गई और मैच रोक देना पड़ा। कुच समय बाद मैच फिर से शुरू हुआ तो दोनों पारियों में से 21 ओवर काट दिए गए थे। कुल मिलाकर 12.5 ओवर का खेल होने के बाद बारिश आ गई और मैच रद्द घोषित कर दिया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। कप्तान धवन और शुभमन गिल ने धीमी शुरुआत की। भारत ने 4.5 ओवर में 22 रन बना लिये थे कि तभी बारिश आ गई। बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तो मैच 50 ओवर की बजाय 29 ओवर का कर दिया गया था। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने का फैसला किया और कप्तान धवन इसी प्रयास में आउट हो गए। धवन ने 10 गेंद में तीन रन बनाए।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए और गिल के साथ मिलकर उन्होंने शानदार साझेदारी की। इन दोनों ने 12.5 ओवर में भारत का स्कोर 89 रन तक पहुंचा दिया, लेकिन इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। गिल इस मैच में 42 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र विकेट मैट हेनरी ने लिया।
What's Your Reaction?