अमेरिका से जिस रीपर ड्रोन को खरीद रहा भारत... हूतियों ने मार गिराने का किया दावा!
<p>यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के एमक्यू 9 किलर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। हूतियों ने कहा कि अमेरिका के इस ड्रोन ने आक्रामक गतिविधि को अंजाम दिया था। भारत भी इसी श्रेणी के किलर प्रीडेटर ड्रोन अमेरिका से 4 अरब डॉलर में खरीद रहा है।</p>
गाजा में युद्ध के बीच यमन के ईरान समर्थक हूती विद्रोही लगातार लाल सागर और अदन की खाड़ी में हमले कर रहे हैं। हूतियों ने कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है जो इजरायल या अमेरिका से जुड़े हुए हैं। हूतियों के खिलाफ अमेरिका ने एक गठबंधन बनाया है और अब तक कई हमलों को विफल किया है। यही नहीं, अमेरिका ने युद्धपोत और फाइटर जेट की मदद से यमन में हूतियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस बीच ताजा हमले में हूतियों ने अमेरिका के एमक्यू 9 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। भारत भी एमक्यू 99 श्रेणी के किलर ड्रोन को 4 अरब डॉलर में 31 की संख्या में अमेरिका से खरीद रहा है। अदन की खाड़ी के पास हुई इस घटना के बाद अब अमेरिकी ड्रोन की क्षमता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यमन में हूतियों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने कहा, ‘हमने अमेरिका के एमक्यू 9 ड्रोन को हुदायदाह इलाके में मार गिराया है। अमेरिका का यह ड्रोन आक्रामक मिशन पर था।’
हूतियों ने इस ड्रोन मार गिराने का एक वीडियो भी जारी किया है। अमेरिका के ये ड्रोन सबसे आधुनिक माने जाते हैं और इसे उसकी ताकत के रूप में देखा जाता है। इसी वजह से भारत भी इन ड्रोन को खरीद रहा है। इससे पहले रूस के एक फाइटर जेट काला सागर में अमेरिका के इस किलर ड्रोन को तेल डालकर और टक्कर मारकर गिरा दिया था।
अमेरिका-ब्रिटेन ने हूतियों पर बोला हमला
हूतियों का यह दावा अगर सही है तो यह अमेरिका के लिए बड़ा झटका होगा। इस बीच अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य गठबंधन ने यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह में हूती ठिकानों पर कई हमले किए हैं। हूतियों द्वारा संचालित सैटेलाइट टीवी चैनल अल-मसीरा ने शनिवार को कहा कि हमले बंदरगाह शहर और उसके आसपास हुए। इसमें शहर के उत्तर-पश्चिम में अल-सलीफ जिले में रास इस्सा का क्षेत्र भी शामिल है। अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शनिवार के हमलों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन शुक्रवार को हूती हमले का विवरण देते हुए एक संक्षिप्त बयान जारी किया है।
शुक्रवार की देर रात की घटना
शुक्रवार की देर रात, ‘यमन के ईरानी समर्थित हूती-नियंत्रित क्षेत्रों से चार एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें लाल सागर में दागी गईं। यह अनुमान लगाया गया है कि कम से कम तीन मिसाइलें डेनमार्क के पनामा के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज एमटी पोलक्स की ओर दागी गईं। यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक्स पर लिखा, एमटी पोलक्स या क्षेत्र में किसी अन्य जहाज में कोई क्षति की सूचना नहीं है।’ हूती ने अपने उपग्रह टेलीविजन में शुक्रवार को एमटी पोलक्स पर मिसाइल हमलों की जिम्मेदारी ली और जहाज को दुश्मन देश ब्रिटेन का तेल टैंकर बताया।
What's Your Reaction?