Chinese Spy Balloon : भारत भी नहीं बचा चीन के जासूसी गुब्बारों से...अमेरिकी अखबार का बड़ा दावा, ड्रेगन रख रहा पूरी दुनिया पर नजर

<p><em><strong>Chinese Spy Balloon :&nbsp;हाल ही में चीन के जासूसी गुब्बारे को मिसाइल मारकर गिराने के बाद अमेरिका ने दावा किया है कि अमेरिका में Chinese Spy Balloon&nbsp;उड़ाकर हड़कंप मचाने वाले चीन ने सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि भारत समेत कई देशों के ऊपर अपने ऐसे गुब्बारे उड़ाए हैं। चीन के निशाने पर भारत और जापान समेत कई देश रहे हैं।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Chinese Spy Balloon : भारत भी नहीं बचा चीन के जासूसी गुब्बारों से...अमेरिकी अखबार का बड़ा दावा, ड्रेगन रख रहा पूरी दुनिया पर नजर
09-02-2023 - 07:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया पर धौस जमाकर अपनी हेकड़ी दिखाने वाले चीन ने बाकायदा गुब्बारों का एक बेड़ा बना रहा है। चीन ने भारत और जापान समेत कई देशों को निशाना बनाकर Chinese Spy Balloon तैनात किए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब कुछ ही दिन पहले अमेरिकी सेना ने अमेरिका के संवेदनशील प्रतिष्ठानों के ऊपर मंडरा रहे एक चीनी निगरानी गुब्बारे को नष्ट कर दिया था।

 

देखें..इस तरह अमेरिका ने नेस्तनाबूद किया Chinese Spy Balloon

अमेरिकी अधिकारियों ने भारत समेत अपने मित्रों एवं सहयोगियों को चीनी गुब्बारे संबंधी जानकारी से अवगत कराया है। इस गुब्बारे को शनिवार को अटलांटिक महासागर के ऊपर साउथ कैरोलाइना के तट पर एक लड़ाकू विमान ने नष्ट कर दिया था। अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने सोमवार को यहां करीब 40 दूतावासों के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी।
द वाशिंगटन पोस्ट का दावा
अमेरिकी अखबार ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने मंगलवार को कहा कि गुब्बारे से निगरानी के प्रयास के तहत ‘जापान, भारत, वियतनाम, ताइवान और फिलीपीन समेत कई देशों और चीन के लिए उभरते रणनीतिक हित वाले क्षेत्रों में सैन्य संपत्तियों संबंधी जानकारी एकत्र की गई है।’ यह रिपोर्ट कई अनाम रक्षा एवं खुफिया अधिकारियों से ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के साक्षात्कार पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वायु सेना द्वारा संचालित इन निगरानी यान को पांच महाद्वीपों में देखा गया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।