‘तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं..’ पीएम मोदी ने संसद में ऐसे किया राहुल पर पलटवार..!

<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हॉर्वर्ड में एक स्टडी की गई है। इस स्टडी का टॉपिक था, &lsquo;द राइज एंड डिक्लाइन ऑफ इंडियाज कांग्रेस पार्टी&rsquo;। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की बर्बादी पर सिर्फ हॉर्वर्ड में हीं नहीं बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में अध्ययन होना ही होना है।</strong></em></p>

‘तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं..’ पीएम मोदी ने संसद में ऐसे किया राहुल पर पलटवार..!
08-02-2023 - 10:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत को लेकर पॉजिटिविटी, आशा, भरोसा है। यह खुशी की बात है कि आज भारत को जी20 की अध्यक्षता का अवसर मिला है। यह देश और 140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव की बात है लेकिन मुझे लगता है कि शायद इससे कुछ लोगों को दुख है। वे आत्मनिरीक्षण करें कि वे कौन लोग हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज एक विश्वास से भरा देश है, सपने और संकल्प को लेकर चलने वाला देश है। लेकिन यहां कुछ लोग निराश में डूबे हैं। 
आगा-पीछा देखकर क्यों होते गमगीन
लोकसभा में विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने मशहूर हास्य कवि काका हाथरसी की कुछ पंक्तियां सदन को सुनाई। इस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने खूब ठहाके लगाए। पीएम मोदी ने काका हाथरसी की पंक्तियां सुनाते हुए कहा, ‘आगा-पीछा देखकर क्यों होते गमगीन...जैसी जिसकी भावना, वैसा दिखे सीन।’ पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष में ये निराशा भी वैसे नहीं आई, इसके पीछे कारण है। वो कारण है जनता का हुकुम। बार-बार हुकुम लेकिन साथ साथ इस निराशा के पीछे अंतर्मन में पड़ी हुई चीज है जो चैन से सोने नहीं देती है। वो चीज क्या है? पिछले 10 साल में यानी कि 2004-14 के बीच भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई। निराशा नहीं होगी तो क्या। इसलिए जब कुछ अच्छा होता है तो निराशा और भी उभरकर आती है। 
दो शिकारियों की कहानी
इसके बाद पीएम मोदी ने सदन में दो शिकारियों की कहानी सुनाई और कांग्रेस पर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘एक बार जंगल में दौ नौजवान शिकार करने के लिए गए, वो गाड़ी से बंदूक वगैरह उतारकर थोड़ा टहलने लगे, उन्हें लगा कि थोड़ा हाथ-पैर सीधा कर लिया जाए, अभी आगे जाना है। वे गए तो थे बाघ का शिकार करने। उन्हें लगा कि आगे जाएंगे तो बाघ दिखेगा लेकिन बाघ वहीं दिख गया। ये नीचे उतरे थे, बंदूक वगैरह वहीं पड़ी थी। अब ये करें तो क्या करें, उन्होंने लाइसेंस दिखाया। मेरे पास बंदूक का लाइसेंस है। ‘पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने भी बेरोजगारी दूर करने के नाम पर कानून दिखाया था। ये देखो कानून बना दिया है। ये इनके तरीके थे और फिर पल्ला झाड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 2004 से 2014 आजादी के इतिहास में सबसे ज्यादा घोटालों का दशक रहा। 
कांग्रेस की बर्बादी पर अध्ययन होगा
पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में हॉर्वर्ड में एक महत्वपूर्ण स्टडी हुई। इस स्टडी का टॉपिक है, ‘द राइज एंड डिक्लाइन ऑफ इंडियाज कांग्रेस पार्टी’। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भविष्य में कांग्रेस की बर्बादी पर सिर्फ हॉर्वर्ड में हीं नहीं बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में अध्ययन होना ही होना है और डूबाने वालों पर भी अध्ययन होने वाला है। 
कमाल ये है कि...तुम्हें यकीन नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के लोगों के लिए कवि दुष्यंत कुमार ने बहुत बढिया बात कही है। उन्होंने जो कहा है कि वो फिट बैठता है। उन्होंने कहा है, ‘तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं।’ सदन को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग बिना सिर-पैर की बातें करने के आदी रहने के कारण इन्हें खुद पता नहीं रहता है कि ये अपनी बातों का विरोधाभास करते रहते हैं। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।