देश की पहली अमृत भारत ट्रेन...एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट, राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या को तोहफा

<p>पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट की शुरुआत करने जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली फ्लाइट लैंड करेगी। पीएम अयोध्या रेलवे स्टेशन से देश की पहली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। एयरपोर्ट के अंदर दीवारों पर वॉल पेंटिंग के लिए एक्सपर्ट की मदद ली गई है।</p>

देश की पहली अमृत भारत ट्रेन...एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट, राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या को तोहफा
29-12-2023 - 10:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अयोध्या का रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पूरी तरह से भगवान श्रीराम के रंग में रंग गए हैं। 350 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया यहां का एयरपोर्ट टेकऑफ के लिए तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को इसकी शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से पहली फ्लाइट यहां लैंड करेगी। पीएम अयोध्या रेलवे स्टेशन से देश की पहली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
मंदिर की तर्ज पर एयरपोर्ट का एंट्री गेट
पिछले दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लिया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या एयरपोर्ट देश के दूसरे तमाम एयरपोर्ट में कई मायनों में खास होगा। देश में यह पहला एयरपोर्ट होगा, जहां लोगों को भगवान श्रीराम और उनकी जिंदगी को दिखाने वाली वॉल पेंटिंग और कलाकृतियां बनाई गई हैं। एयरपोर्ट का एंट्री गेट एकदम अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। एयरपोर्ट के अंदर दीवारों पर श्रीराम की जिंदगी को दर्शाती वॉल पेंटिंग के लिए एक्सपर्ट की मदद ली गई है।
लैंड करते ही आध्यात्मिक अनूभूति
अयोध्या एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने वाले और लैंड करने वालों यहां पहुंचते ही आध्यात्मिक अनूभूति होगी। एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की बात करें, तो यहां की टर्मिनल बिल्डिंग 6500 वर्ग मीटर में बनाई गई है। पीक आवर्स में 600 यात्री और हर साल 10 लाख यात्रियों को सेवा देने में सक्षम होगी। नौ चेक-इन काउंटर, तीन कन्वेयर बेल्ट जिनमें एक-एक डिपार्चर और दो अराइवल पैसेंजर के लिए बनाई गई हैं।
2200 मीटर लंबा रनवे
यात्रियों के लगेज की जांच करने के लिए फिलहाल पांच एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं। एयरपोर्ट को पूरी तरह से दिव्यांग लोगों के अनूकूल बनाया गया है। 2200 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है। इस पर ए-321 और बी-737 जैसे एयरक्राफ्ट भी टेक ऑफ और लैंड कर सकेंगे। इस एयरपोर्ट के बनने से राम मंदिर के साथ ही राम की पैड़ी, हनुमानगढ़़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर और बिड़ला मंदिर जैसे अन्य स्थानों पर भी जाने में लोगों को डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।