नए साल के पहले महीने में लगा है छुट्टियों का ढ़ेर, आधा महीना बैंक रहेंगे बंद
<p>भारतीय रिजर्व बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। जनवरी, 2024 में भी बैंकों में खूब छुट्टियां होंगी और पूरे महीने में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।</p>
नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। साल 2023 के पहले महीने यानी जनवरी में बैंकों में खूब छुट्टियां हैं। जनवरी, 2024 में आधे से ज्यादा दिन बैंक बंद रहेंगे। त्योहार, जयंती और शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों के लिए ही मान्य होंगी। यानी देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे जबकि दूसरे राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। जनवरी में आठ दिन ऐसे रहेंगे जब पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इनमें आठ हॉलीडे में दूसरा और चैथा शनिवार भी शामिल है।
अगर आपका इरादा भी अगले महीने किसी दिन बैंक ब्रांच जाने का है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि आपने जिस दिन बैंक जाने का मन बनाया है, उस दिन बैंक हॉलीडे हो। छुट्टी वाले दिन भी बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं चालू रहती हैं। इसके अलाव बैंक एटीएम भी खुले रहते हैं।
जनवरी, 2024 हॉलीडे लिस्ट
1 जनवरी- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
7 जनवरी- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
11 जनवरी- मिशनरी दिवस के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी- स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
13 जनवरी- महीने का दूसरा शनिवार और लोहड़ी के कारण बैंक अवकाश।
14 जनवरी- मकर संक्रांति और रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी- उत्तरायण पुण्यकाल/मकर संक्रांति/माघे संक्रांति/पोंगल/माघ बिहू: बेंगलूरू, चेन्नई, गैंगटोक, गुवाहटी, हैदराबाद आंद्रप्रदेश और तेलंगाना
16 जनवरी- टुसू पूजा और तिरुवल्लुवर दिवस के कारण पश्चिम बंगाल, असम और चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
17 जनवरी- गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण पंजाब समेत कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा।
20 जनवरी- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी।
23 जनवरी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
25 जनवरी- हिमाचल प्रदेश राज्य दिवस, थाई पूसमध्मोहम्मद हजरत अली जन्मदिन के कारण हिमाचल, चेन्नई और कानपुर में छुट्टी रहेगी।
26 जनवरी- गणतंत्र दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
27 जनवरी- चैथा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
28 जनवरी- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
31 जनवरी- मी-डैम-मी-फी के कारण असम में छुट्टी रहेगी।
What's Your Reaction?