चीन के पंजे में भारत का पड़ोसी... मालदीव के 187 में से 36 द्वीप चीन के पास
<p><em>अपनी चीन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन से ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट मालदीव भेजने की अपील की थी। इस साल के आरंभ के दो माह में चीन के 4 लाख चीनी टूरिस्ट मालदीव पहुंचे हैं।</em></p>
चीन ने मालदीव में अपनी ताकत बढ़ाने का अभियान तेज कर दिया है। अब राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव के 187 आबाद द्वीपों में से 36 द्वीपों के अधिकांश हिस्से को चीनी टूरिज्म कंपनियों को लीज पर दे दिया है। चीनी कंपनियां 12 हजार करोड़ रुपए की लागत से इन द्वीपों को टूरिज्म के लिए डवलप करेंगी। मालदीव ने हाल में कई द्वीपों के विकास के प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।
अपनी चीन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन से ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट मालदीव भेजने की अपील की थी। इस साल के आरंभ के दो माह में चीन के 4 लाख चीनी टूरिस्ट मालदीव पहुंचे हैं। मालदीव और चीन के बीच जनवरी 2024 में रासमाले में 30 हजार हाउसिंग यूनिट बनाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था।
पाकिस्तान की राह पर मालदीव
भारत से तनाव के बीच मालदीव ने पहली बार तुर्किये से मिलिट्री ड्रोन खरीदे हैं। इनका इस्तेमाल समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए किया जाएगा। मालदीव की मीडिया के मुताबिक, ये ड्रोन्स 3 मार्च को मालदीव डिलिवर किए गए, जो फिलहाल नूनु माफारू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।
मालदीव की सरकार ने अब तक ड्रोन्स खरीदने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फ्लाइट रडार वेबसाइट के मुताबिक, एयरक्राफ्ट तुर्किये के टेकिडाग से मालदीव एयरपोर्ट पहुंचा था। टेकिडाग में तुर्किये की ड्रोन बनाने वाली कंपनी बायकर बेयरेकतार कंपनी का शिपमेंट सेंटर है। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि तुर्किये ने मालदीव को अपने बी-2 ड्रोन सप्लाई किए हैं।
मुइज्जू ने कहा था- हमें कोई धमका नहीं सकता
इससे पहले जनवरी में चीन के दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रपति मुइज्जू ने वेलाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही देश की सुरक्षा को लेकर बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था- हमारा देश छोटा है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आपको हमें धमकाने का लाइसेंस मिल गया है। मुइज्जू ने आगे कहा था- हिंद महासागर किसी एक देश का नहीं है। मालदीव इस महासागर का सबसे बड़ा हिस्सा रखने वाले देशों में से एक है। हमारे पास समुद्र में छोटे-छोटे द्वीप हैं, लेकिन 9 लाख वर्ग किलोमीटर का एक बड़ा एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन है।
What's Your Reaction?