Fifa World Cup 2022 : फीफा वर्ल्डकप फाइनल में दीपिका पादुकोण हटाएंगी ट्रॉफी से पर्दा ..! प्रशंसकों में उत्साह दोगुना
<p><em><strong>बॉलीवुड में </strong></em>Deepika Padukone<em><strong> और खेलो में फुटबॉल, इन दोनों के प्रशंसकों कभी कम नहीं होते और शायद इसीलिए Fifa World Cup 2022 का खुमार डबल करने के लिए ट्रॉफी के अनावरण की ज़िम्मेदारी दीपिका को दी गयी है |</strong></em></p>
वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सबके सामने पेश करेंगी दीपिका
दरअसल फाइनल मुकाबले में दीपिका पादुकोण को खास जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि दीपिका पादुकोण फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी और दीपिका पहली ऐसी ग्लोबल स्टार बन गईं हैं जिन्हें Fifa World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी के अनावरण के लिए चुना गया है।आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, जिसके कारण दीपिका अब भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।अब इस साल Fifa World Cup में फाइनल मुकाबले के लिए Deepika कतर पहुंचेंगी। हालांकि इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका का नाम लगभग तय हो गया है।
नोरा फतेही भी दिखा चुकी है जलवा
फीफा वर्ल्ड कप का बुखार जोरों से फैला हुआ है। हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। फीफा के मैच हर रोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 18 दिसंबर को फीफा विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। जिसको लेकर कतर तैयारियों में जुटा हुआ है। वही इस साल बॉलिवुड ऐक्ट्रेस Nora Fatehi का जलवा भी FIFA फैंस को दिखने को मिला। अब जल्द ही बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस Deepika Padukone का भी जलवा देखने को मिलेगा ।
What's Your Reaction?