India vs New Zealand T20 Highlights : भारत ने न्यूजीलैंड से दूसरा टी-20 मैच जीता, तीन मैचों की की शृंखला 1-1 से बराबर
<p><strong>India vs New Zealand T20 Highlights : </strong>न्यूजीलैंड ने भारत को 20 ओवरों में 100 रन बनाने की चुनौती दी थी लेकिन भारत ने इस चुनौती को 4 विकेट के नुकसान पर एक गेंद शेष रहते पूरा कर लिया।</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
लखनऊ में हुए शृंखला के दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस हारकर न्यूजीलैंड ने पहले खेलने का फैसला किया। लेकिन, भारत के गेंदबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। भारतीय स्पिनरों के सामने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह बिखर गई और 20 ओवर 8 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारतीय टीम को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी और उसके बल्लेबाज 20वें ओवर तक खेल को खींच ले गये। आखिरकार एक गेंद शेष रहते भारतीय बल्लेबाजों ने 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना कर मैच जीत लिया। इस तरह अब तीन मैच की यह शृंखला 1-1 से बराबर हो गई है।
India vs New Zealand T20 Highlights :
लखनऊ में हुए शृंखला के दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस हारकर न्यूजीलैंड ने पहले खेलने का फैसला किया। लेकिन, भारत के गेंदबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। भारतीय स्पिनरों के सामने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह बिखर गई और 20 ओवर 8 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारतीय टीम को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी और उसके बल्लेबाज 20वें ओवर तक खेल को खींच ले गये। आखिरकार एक गेंद शेष रहते भारतीय बल्लेबाजों ने 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना कर मैच जीत लिया। इस तरह
अब तीन मैच की यह शृंखला 1-1 से बराबर हो गई है।
आज के मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजी का दबदबा देखने को मिला। युजवेंद्र चहल ने 4 रन पर एक विकेट, दीपक हुड्डा ने 17 रन पर एक विकेट, वाशिंगटन सुंदर ने 17 रन पर एक विकेट) और कुलदीप यादव ने 17 रन पर एक विकेट झटके। इन चारों ने कुल मिलाकर 13 ओवर फेंके और 55 रन देकर चार विकेट चटकाए। बल्लेबाजों पर गेंदबाजों इस कदर हावी रहे कि न्यूजीलैंड टीम की पूरी पारी में सिर्फ छह चौके लगे।
न्यूजीलैंड ने पांचवें ओवर में 28 रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों फिन एलेन (11) और डेवोन कॉनवे (11) के विकेट गंवा दिए। चौथे ओवर में लेग स्पिनर चहल की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में एलेन चूक गए और गेंद उनके पिछले पैर से टकराकर विकेटों में समा गई। फिर, वांशिगटन सुंदर ने अगले ही ओवर में कॉनवे को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों लपकवाया। ऑफ स्पिनर दीपक हुड्डा की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में ग्लेन फिलिप्स (05) भी बोल्ड हो गए। मार्क चैपमैन (14) और डेरिल मिशेल (08) ने हालांकि कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की किंतु कुलदीप यादव ने 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर मिशेल को बोल्ड करके न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 48 रन कर दिया।
इसके बाद चैपमैन को कुलदीप यादव ने रनआउट किया। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल (14) और सेंटनर ने छठे विकेट के लिए 20 रन की पारी की दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी की। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 17वें ओवर में ब्रेसवेल को फाइन लेग पर अर्शदीप के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। अर्शदीप ने अगले ओवर में ईश सोढ़ी (01) और लॉकी फर्ग्युसन (00) को पेवेलियन भेजा। भारत ने अपने विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह (सात रन पर दो विकेट) और शिवम मावी से सिर्फ अंतिम तीन ओवर कराए।
न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गये। वे 9 गेंदों पर 11 रन बनाने के बाद गिल ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हुए। इसेक बाद विकेटकीपक बल्लेबाज ईशान किशन भी जूझते नजर आए। वे 32 गेंदों पर 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद 11वें ओवर भारत के 50 रनों के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी (13) भी आउट हो गए। इस तरह भारत के लिए भी न्यूजीलैंड ने लक्ष्य को कठिन कर दिया था।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 20 रनों की साझेदारी जरूर हुई लेकिन तालमेल गड़बड़ाने के कारण वाशिंगटन सुंदर (10) रन आउट हो गए। आखिरी तीन ओवर में भारत को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्या का साथ देने क्रीज पर आ गये थे। मिचेल सेंटनर ने 18वें ओवर में 5 रन देकर मैच को फंसा दिया। फिर, 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदबाजी पर दोनों स्पेशलिस्ट बल्लेबाज केवल 7 रन ही बना सके। मैच आखिरी ओवर में पहुंच गया। लेकिन, मैच के आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर सूर्या ने चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी।
What's Your Reaction?