भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में 7 विकेट से हराकर अंडर-19 महिला विश्वकप जीता

<p><em>भारत ने आज खेले गये फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। यह पहली बार है कि किसी भी&nbsp; भारतीय महिला टीम ने&nbsp;कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इस मैच में&nbsp;पहले बल्लेबाजी करते हुए&nbsp; इंग्लैंड की टीम&nbsp; 17.1 ओवर ञलआउट हो गयी और&nbsp; 68 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारतीय टीम ने सरल से लक्ष्य को 14 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।&nbsp;</em></p>

भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में 7 विकेट से हराकर अंडर-19 महिला विश्वकप जीता
29-01-2023 - 11:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दक्षिण अफ्रीका के सेनवेस पार्क, पोटचेफस्ट्रूम स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही। तितास साधु ने मैच की चौथी गेंद में खुद ही कैच लपककर  लिबर्टी हेप को  पेवेलियन भेज दिया। वे अपना खाता भी नहीं खोल सकीं  इसके बाद कप्तान ग्रेस और फियोना हॉलैंड ने इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया लेकिन चौथे ओवर में अर्चना देवी ने दोनों को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया। ग्रेस चार और हॉलैंड 10 रन बनाकर आउट हुईं।

इंग्लैंड की टीम 16 रन पर तीन विकेट गंवाने के साथ ही दबाव में आ गई और इसका फायदा उठाते हुए  भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया। उन्होंने नियमित अंतराल में विकेट हासिल करने शुरू कर दिया। इसके बाद 22 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट आउट हुआ।  सेरेन को तितास साधु ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद चैरिस पैवले और मैकडोनाल्ड ने 17 रन की साझेदारी की। पैवले के रूप में  इंग्लैंड ने अपना  पांचवां विकेट खो दिया। इसके बाद तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों की झड़ी लग गयी और  भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड की टीम को 68 रन पर समेट दिया।

यह चुनौती भारतीय टीम के बड़ी नहीं थी और उम्मीद थी कि जीत के लिए भारच 69 रनों का लक्ष्य सरलता से हासिल कर लेगा। लेकिन,  पारी के तीसरे ओवर में कप्तान शेफाली 15 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके अगले ही ओवर में श्वेता सेहरावत भी पांच रन बनाकर पेवेलियन लौट गयीं। इस तरह 20 रन के अंदर भारत ने अपनृी दो प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सौम्या तिवारी और गोंगडी त्रिशा ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। हालांकि, गोंगडी त्रिशा भारत की जीत से ठीक पहले 24 रनों के स्कोर पर आउट हो गयीं लेकिन सौम्या तिवारी ने मैच खत्म किया। उन्होंने 37 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।