भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए जरूरी 145 रनों का लक्ष्य 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर, बांग्लादेश के विरुद्ध श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की

<p><em>भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में तीन विकेटसे हरा दिया। भारत को उसने दूसरी पारी में 145 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को भारत ने सात विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया।&nbsp;</em></p>

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच  के लिए जरूरी 145 रनों का लक्ष्य 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर, बांग्लादेश के विरुद्ध श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की
25-12-2022 - 10:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरा टेस्ट मैच 3 विकेट से जीतकर टेस्ट श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली है। आज टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को जीत के लिए 100 रन बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसे भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया।

मीरपुर में दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना था। बांग्लादेश टीम ने पहली पारी में 227 रन बनाये थे। इसके जवाब मे भारतीय टीम ने पहली पारी में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की नायाब पारियों की बदौलत 314 रन बनाये। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 231 रन बना सकी और इस तरह उसने जीत के लिए भारत के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा है।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट पर 45 रन बनाये थे और 100 रन बनाने का संघर्ष था। क्रीज पर अक्षर पटेल और रात्रि पहली जयदेव उनादकट मौजूद थे और कप्तान केएल राहुल (KL Rahul)  के बाद चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (Virat Kohli) और शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके थे। चौथे दिन सुबह तीन विकेट जल्दी गंवा दिये थे जिससे उसका स्कोर सात विकेट पर 74 रन हो गया। इसके बाद आई श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 71 रन की अटूट साझेदारी, जिसकी बदौलत भारत ने मैच को अपने नाम किया।

अश्विन 62 गेंदों पर 42 और श्रेयस अय्यर ने 46 गेंदों पर 29 रन बनाकर नॉट आउट रहे। सीरीज में 2-0 की बढ़त के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कल ली है। उल्लेखनीय है कि भारत ने चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच 188 रन से जीता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।