इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज 400 घंटो चले वर्चुअल कवि सम्मेलन की जयपुर के साहित्यकारों को मिला साहित्य गौरव सम्मान
<p><strong>विश्व का सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में शिरकत कर रिकॉर्ड कायम करने वाले कवियों को संस्था ने साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया।यह वर्चुअल कवि सम्मलेन बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति, अंतर्राष्ट्रीय बाजपुर उत्तराखंड संस्था के तत्वावधान में 21 अगस्त 2022 से 6 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आयोजित किया गया था |</strong></p>
जयपुर के कवियों को साहित्य गौरव सम्मान
वैश्विक स्तर पर जयपुर का नाम रोशन करने के लिए कमलेश शर्मा, ज्ञानवती सक्सेना,रमा भाटी,अनिता सिंह,सुशीला शर्मा, पावनेश्वरी वर्मा आदि को हिंदी साहित्य समृद्ध करने के लिए साहित्य गौरव सम्मान दिया गया। यह सम्मान बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति, उत्तराखंड द्वारा दिया गया। विश्व का यह सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति, अंतर्राष्ट्रीय बाजपुर उत्तराखंड संस्था के तत्वावधान में 21 अगस्त 2022 से 6 सितंबर 2022 तक आयोजित किया गया था। जयपुर के कवियों समेत विश्व भर के हज़ारों हिन्दीभाषी कवियों ने इस वर्चुअल कवि सम्मेलन में अपनी रचनाएं पढ़कर महभागिता की थी।
3970 कवियों के साथ 400 घंटे तक चला कवि सम्मलेन
अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन के माध्यम से इण्डिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली बुलंदी साहित्यिक संस्था ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। 400 घंटे के इस कार्यक्रम में 35 देशों के हिन्दी भाषी कवि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विश्व के 35 देशों के कलाकारों सहित 3970 प्रतिभागियों ने काव्य पाठ किया। इस कवि सम्मेलन को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 400 घंटों अनवरत् चलने वाले विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन के रूप में दर्ज किया है।
कवि सम्मेलन में जुटे 35 देशों के साहित्यकार
वर्चुअल कवि सम्मेलन में भारत के अलावा नेपाल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई, मॉरिशस, सऊदी अरब , ओमान सहित विश्व के 35 देशों से हिंदी भाषीय साहित्यकार सम्मलित हुए।
कई देशों में यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण
अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलंदी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ हिंदी टाइम्स मीडिया कनाडा द्वारा, अमेरिका, कनाडा, न्यूज़ीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय चैनलों पर लाइव प्रसारण किया गया l कवि सम्मेलन को इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है l गत वर्ष बुलंदी संस्था ने 207 घण्टे का आयोजन कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था l इस वर्ष संस्था अपना ही रिकॉर्ड तोडा ।
What's Your Reaction?