भारतीय ग्रैंडमास्टर लियोन ने जीता 38वां चेसऑर्ग फेस्टिवल का खिताब, शीर्ष तीन स्थानों पर भारत के ही खिलाड़ी
<p><em>भारत के 17 वर्षीय शतरंज ग्रैंडमास्टर लियॉन ल्यूक मेन्दोंसा ने अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए हिट ओपन अंतर्राष्ट्रीय शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। खास बात है कि लियॉन ने सभी 9 राउंड जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं। ऐसा करने वाले लियोन पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।</em></p>
चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने यूक्रेन के गारस्की व्लादिसलाव, स्लोवेनिया के मटिक लावरेनिक, क्रोएशिया के क्विटन ओगजेन, सर्बिया के आलेक्सा स्ट्रिकोविक, इंग्लैंड के मेथ्यू वड्स्वोर्थ और नाइजेल डेविस, इटली के सबीनों ब्रूनेल्लो और स्लोवेनिया के डोमेन तिसाज को हराया।
अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद लियॉन 2600 रेटिंग पार करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि लियॉन और दूसरे स्थान पर रहे इटली के सबीनों ब्रूनेल्लो के बीच 2.5 अंको का फर्क रहा जो की अंतरराष्ट्रीय स्विस टूर्नामेंट में बहुत ही कम देखने को मिलता हैं। वहीं स्लोवेनिया के मार्को ट्रातर तीसरे स्थान पर रहें।
बता दें कि इसके पहले ही भारतीय ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेन्दोंसा ने 38वां चेसऑर्ग फेस्टिवल बैड वोरीशोफेन टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम कर लिया था। ऐसा करने वाले लियोन पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 9 राउंड के बाद 7.5 अंक हासिल किए थे । खास बात है कि शीर्ष तीन स्थानों पर भारत के खिलाड़ी ही विराजमान हैं। लियोन की तरह ही भारत के ग्रैंड मास्टर विसाख एनआर ने भी 7.5 अंक बनाए। लेकिन बेहतर टाईब्रेक के आधार पर लियोन विजेता बने और विसाख दूसरे स्थान पर रहें। तीसरा स्थान भी भारत का ही रहा है। इन दोनों के अलावा 6.5 अंक बनाकर भारत के श्याम पी निखिल सात अन्य खिलाड़ियों को टाईब्रेक में पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पाया। बता दें इससे पहले कोई भी भारतीय शीर्ष तीन में जगह नहीं पाना पाया था। 2006 में भारत के परिमार्जन नेगी ने इस टूर्नामेंट में चौंथा स्थान हासिल किया था।
What's Your Reaction?