पिता के निधन के बाद राहुल गांधी ने दिया सहारा, बचाया आत्महत्या करने से..! ' कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने खोला राज़
<p><em>कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने अपनी कुछ सालों पहले की ज़िंदगी के राज़ खोले और बताया कि कैसे मुश्किलों के दिनों में राहुल गांधी उनके जीवन में प्रेरणास्त्रोत बन कर आये थे । उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से इमोशनल सपोर्ट न मिलता तो मैं आज ज़िंदा ना होती बल्कि आत्महत्या कर चुकी होती। बता दें कि दिव्या स्पंदना के नाम से मशहूर राम्या लोकसभा की सांसद भी रह चुकी हैं। इन दिनों जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने भाषण के चलते सज़ा के हक़दार बने हुए हैं, वहीं उनकी बातों से लोग निराशा में भी आशा तलाश रहे हैं।</em></p>
पिता की मौत के बाद सीखी राजनीति
कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने कहा कि पिता की मौत के बाद मेरे मन में आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे, तब राहुल गांधी ने मुझे भावनात्मक तौर पर सहारा दिया था। एक कन्नड़ टॉक शो में राम्या ने कहा, ‘पिता के निधन के दो सप्ताह बाद मैं संसद गई थी। मैं किसी को जानती नहीं थी, कुछ और भी मुझे पता नहीं था। यहां तक की संसद की कार्यवाही के बारे में भी मुझे ज़्यादा जानकारी नहीं थी।’
राहुल गांधी ने दिया भावनात्मक सहारा
राम्या ने कहा कि मैंने धीरे-धीरे सब कुछ सीखा और अपने दुख से उबरते हुए काम पर फोकस किया। राम्या ने कहा कि मांड्या के लोगों ने मुझे समर्थन दिया, जिससे मैं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकी।
माता पिता के बाद राहुल गांधी ने छोड़ी छाप
यही नहीं उन्होंने कहा कि मेरे पिता का मुझ पर सबसे ज्यादा प्रभाव था। इसके बाद मां का असर सबसे ज्यादा रहा है। तीसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं, जिन्होंने मेरी जिंदगी पर छाप छोड़ी है।
राजनीती छोड़ वापिस फिल्म इंडस्ट्री की राह पकड़ी
राम्या ने 2012 में यूथ कांग्रेस को जॉइन किया था। राजनीति के क्षेत्र में लंबा करियर रखने वालीं राम्या ने 2013 में कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद वह कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड भी रही थीं, लेकिन बाद में इस्तीफा दे दिया था। बीते साल ही राम्या ने ऐलान किया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में वापस लौट रही हैं और अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करेंगी।
What's Your Reaction?