बुमराह के इंजर्ड होते ही भारतीय स्क्वॉड में फेरबदल

<p><em><strong>खबर आ रही है कि टीम में दो एस्क्ट्रा पेसर बतौर बैकअप और नेट बॉलर शामिल कर लिए गए हैं। हैदराबाद के मोहम्मद सिराज और जम्मू कश्मीर के तूफानी पेसर उमरान मलिक 6 अक्टूबर को भारतीय दल के साथ पर्थ के लिए उड़ान भरेंगे।</strong></em></p>

बुमराह के इंजर्ड होते ही भारतीय स्क्वॉड में फेरबदल
30-09-2022 - 11:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय स्क्वॉड में सस्पेंस बरकरार है। बीसीसीआई अब भी जसप्रीत बुमराह को बैक इंजरी से उबरने के चमत्कारिक इंतजार में है। इस बीच खबर आ रही है कि टीम में दो एस्क्ट्रा पेसर बतौर बैकअप और नेट बॉलर शामिल कर लिए गए हैं। हैदराबाद के मोहम्मद सिराज और जम्मू कश्मीर के तूफानी पेसर उमरान मलिक 6 अक्टूबर को भारतीय दल के साथ पर्थ के लिए उड़ान भरेंगे। जहां टीम करीब हफ्ते भर ट्रेनिंग करेगी फिर 17 अक्टूबर को ब्रिसबेन में पहला वार्म-अप मैच खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स्टार ने अपने सूत्रों के हवाले से ये खबर बताई है। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। वैसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने तो अबतक बुमराह के वर्ल्ड कप जाने पर भी कोई अपडेट नहीं दिया है। वैसे शुक्रवार की सुबह मोहम्मद सिराज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में टीम में शामिल करने की घोषणा की थी। बोर्ड के सचिव जय शाह ने बताया था कि, टबैक इंजरी से जूझ रहे बुमराह की जगह बचे दो मुकाबलों में सिराज खेंलेगे। फिलहाल जसप्रीत बुमराह मेडिकल टीम की देखरेख में इंजरी से उबरने में लगे हैं।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।