स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त; पायलट सुरक्षित
One Tejas aircraft of the Indian Air Force met with an accident at Jaisalmer, today during an operational training sortie. The pilot ejected safely.
A Court of Inquiry has been constituted to find out the cause of the accident.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) March 12, 2024
/p>
स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त; पायलट सुरक्षित
12-03-2024 - 05:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM
23 साल के अंतराल के बाद भारतीय वायुसेना का स्वदेशी फाइटर जेट तेजस क्रैश हो गया है।
दुर्घटना के बाद, वायु सेना ने दुर्घटना की जांच का आदेश दिया। हादसा जैसलमेर के जवाहर नगर में हुआ। हादसा उस जगह से 100 किलोमीटर दूर हुआ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत शक्ति कार्यक्रम चल रहा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे के बाद एक वीडियो जारी किया है। इसमें दुर्घटना स्थल से भारी मात्रा में काला धुआं निकलते हुए साफ दिखाई दे रहा है। इस बीच पुलिस ने स्थानीय लोगों को मौके से हटाने का प्रयास किया।
What's Your Reaction?
like
dislike
love
funny
angry
sad
wow
THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।