मैदान पर वापसी को तैयार ऋषभ पंत ,गंभीर दुर्घटना के बाद से लगा हुआ था खेल पर ब्रेक
<p>दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें आईपीएल 2024 सीज़न से पहले बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से मैच-रेडी फिटनेस प्रमाणपत्र मिला है।BCCI ने सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के फैंस से खुशखबरी साझा करते हुए लिखा कि 30 दिसंबर, 2022 को एक जानलेवा सड़क दुर्घटना के बाद, 14 महीने की व्यापक पुनर्वास और पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया से गुजरने के बाद,अब आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित कर दिया गया है। </p>
एनसीए सूत्रों ने बताया कि दिसंबर 2022 में अपनी कार दुर्घटना के बाद से खेल मैदान से बाहर रहे पंत को पिछले हफ्ते प्रमाणपत्र मिला। उम्मीद है कि 26 वर्षीय यह खिलाड़ी पिछले साल के अभियान से चूकने के बाद अब कैपिटल्स के लिए मैदान में उतरेंगे।
पंत फिलहाल टूर्नामेंट के प्रचार अभियान के लिए कुछ शूटिंग कर रहे हैं और कुछ दिनों के लिए दिल्ली में रहेंगे। इसके बाद वह डीसी के लिए आईपीएल 2024 सीज़न की शुरुआत से पहले शिविर में शामिल होने के लिए विजाग के लिए उड़ान भरेंगे।
इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स सूत्रों ने कहा कि टीम पंत के अंतरराष्ट्रीय करियर को ध्यान में रखते हुए उन पर दबाव नहीं डालना चाहती। उम्मीद है कि पंत विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में नहीं होंगे।
कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद, वे 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला करने के लिए जयपुर रवाना होंगे। आईपीएल के पहले चरण के दौरान 31 मार्च को सीएसके के खिलाफ और 3 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ दिल्ली के घरेलू मैच विजाग में होंगे।
What's Your Reaction?