आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स टीम का लाखों का सामान जिसमें हैं 16 बैट, पैड्स और भी बहुत कुछ..दिल्ली एयरपोर्ट से चोरी ; शिकायत दर्ज..!
<p><em>आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडियों के सितारे कुछ अच्छे नहीं चल रहे। एक तरफ तो आईपीएल में उनका प्रदर्शन सबसे खराब स्थिति में चल रहा है ,वहीँ दूसरी तरफ दिल्ली एयरपोर्ट से उनका सामान भी चोरी हो गया। टीम के खिलाड़ियों के कई कीमती सामान चोरी हो गए।चोरी हुए सामान में खिलाड़ियों के बैट, पैड, ग्लव्स और जूते अन्य कई सामान शामिल हैं। </em></p>
आईपीएल 2023 में सबसे खराब स्थिति में चल रही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के कई सामान चोरी हो गए हैं। चोरी हुए सामान में खिलाड़ियों के १६ बैट, पैड, ग्लव्स और जूते अन्य कई सामान शामिल हैं। खिलाड़ियों के ये सामान तब चोरी हुए जब उन्होंने बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। खिलाड़ियों के सामान चोरी होने के बाद मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल चोरी हुए सामान की तलाश शुरू है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे और उनके पास उनके किट बैग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि कप्तान डेविड वॉर्नर समेत कई खिलाड़ियों के बल्ले ,पैड, ग्लव्स, जूते समेत कई सामान गायब मिला।
समाचार रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को एयरपोर्ट पर लगभग 16 बल्ले, जांघ पैड, पैड और दस्ताने खो दिए। विशेष रूप से, टीम अपने आखिरी गेम में आरसीबी का सामना करने के बाद वापसी कर रही थी।
16 बल्लों में कप्तान डेविड वार्नर के तीन, आलराउंडर मिशेल मार्श के दो, विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल सॉल्ट के तीन और युवा खिलाड़ी यश ढुल के पांच शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों के बल्ले की कीमत एक-एक लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स मंगलवार को अभ्यास कराने में सफल रही। उनमें से कई ने अपने बैट निर्माताओं को अपने प्रतिनिधियों से संपर्क करके अगले गेम से पहले कुछ बैट भेजने के लिए कहा।
मामला सामने आने के बाद दिल्ली कैपिटल्स इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने सुनिश्चित किया है कि वे उचित कार्रवाई करें। डीसीपी (एयरपोर्ट) देवेश कुमार महला ने मीडिया हाउस को बताया कि मंगलवार शाम को दो लोग आए और उन्हें नुकसान की जानकारी दी।
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट के 16वें संस्करण में एक भी मैच नहीं जीतने वाली एकमात्र टीम है। टीम ने खेले गए पांच मैचों में से पांच में हार का सामना किया है। जिस कारण सोशल मीडिया पर नाराज़ फैंस इस हादसे को सही ठहरा रहे हैं ,तो कुछ इसका मज़ाक भी उड़ा रहे हैं।
What's Your Reaction?