दुर्घटना मुक्त सेवाएं देने के लिए देशभर से 42 ड्राइवर हुए सम्मानित, राजस्थान के ड्राइवर सियाराम भी नवाज़े गए हीरोज ऑन द रोड अवॉर्ड से 

<p><em>नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में दुर्घटना मुक्त ड्राइवर्स को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ की तरफ से हीरोज ऑन द रोड़ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान के लिए देशभर से 42 ड्राइवर्स को चुना गया जिन्होंने अपने सेवा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही और दुर्घटना नहीं की और लगातार बस के यात्रियों को उनकी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचाया हैं।</em></p>

दुर्घटना मुक्त सेवाएं देने के लिए देशभर से 42 ड्राइवर हुए सम्मानित, राजस्थान के ड्राइवर सियाराम भी नवाज़े गए हीरोज ऑन द रोड अवॉर्ड से 
19-04-2023 - 08:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान समारोह में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस के ड्राइवर सियाराम चौधरी को हीरोज ऑन द रोड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सियाराम चौधरी ने पिछले 34 साल से आरएसआरटीसी में बस चालक की सेवाएं दे रहे हैं। सियाराम चौधरी ने अपनी सेवा के दौरान पूर्ण रूप से दुर्घटना मुक्त सेवाएं प्रदान की है।

नई दिल्ली में राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक पवन कटारा ने बताया कि राजस्थान पथ परिवहन निगम सुरक्षा मानकों का बखूबी से पालन करता है तथा रोड सुरक्षा के लिए राजस्थान रोडवेज हमेशा से अग्रणी रहा है, इसलिए इस बर्ष राष्ट्रीय स्तर पर हीरोज ऑन द रोड अवॉर्ड से राजस्थान परिवहन निगम की बस के चालक सियाराम चौधरी को सम्मानित किया  गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।