IRCTC New Guidelines: यात्रीगण कृपया ध्यान दे! गर्मी की छुट्टियों में सफर पर निकलना है ?फिर से याद कर लें रेल यात्रा से जुड़े ये नए नियम
<p>हम में से ज्यादातर लोग एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसे भारत में कही भी आने जाने के लिए सबसे सस्ती सुविधाओं में से एक माना जाता है। वैसे तो लोग सालभर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करते हैं, लेकिन त्योहारों के सीजन और गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ती है।भारतीय रेलवे ने ट्रेनों से यात्रा करने और यात्रियों के लिए कई नियम बनाए हैं ,जिन्हे पिछले साल जून में ही लागू किया गया था। रेल यात्रा करने से पहले इससे जुड़े नियमों की जानकारी होनी आवश्यक है। यदि आप भी यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं तो आपको IRCTC के इन नए नियमों के बारे में पता होना चाहिए, ताकि आप उनका पालन कर सकें।</p>
रेल यात्रा करने से पहले इससे जुड़े नियमों की जानकारी होनी ज़रूरी है जो कि छिटपुट रूप से बदल दिए गए हैं। दरअसल, IRCTC ने हाल ही में रेल यात्रा से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए नए गाइडलाइन्स बनाए हैं, जिनका पालन यात्रियों के साथ-साथ टीटीई, कैटरिंग स्टाफ और अन्य रेलवे कर्मचारियों को करना आवश्यक है। आइए जानते हैं क्या है आईआरसीटीसी से जुडी नयी गाइडलाइन्स...
IRCTC के नए नियम
-ट्रेन में यात्रा करते समय बिना हेडफोन के तेज आवाज में संगीत बजाने की अनुमति नहीं है।
- यात्रा के दौरान फोन पर बात करते समय या अपनी सीट या डिब्बे में अपने साथी यात्रियों से बात करते समय शोर मचाने से बचना चाहिए।
-अगर आप रात 10 बजे के बाद समूह के साथ यात्रा कर रहे हैं तो जोर-जोर से बातचीत करने की अनुमति नहीं है।
- रात 10 बजे के बाद नाइट लैंप के अलावा किसी भी लाइट को जलाने की अनुमति नहीं होगी।
-आईआरसीटीसी के नए नियम के अनुसार रात 10 बजे के बाद टीटीई आकर यात्रियों के टिकट चेक नहीं कर सकेंगे।
-यात्रा के दौरान अगर किसी का मिडिल बर्थ है तो यात्री किसी भी समय अपनी सीट को खोलकर आराम कर सकते हैं, इसके लिए निचली बर्थ वाले यात्री किसी तरह की कोई शिकायत नहीं कर सकते हैं।
-ऑनलाइन डाइनिंग सेवाओं को रात 10 बजे के बाद खाना देने की अनुमति नहीं है, फिर भी ई-कैटरिंग सेवाएं यात्रियों को भोजन की अग्रिम व्यवस्था करने की इजाजत देती है, ऐसे में देर रात खाने की डिलीवरी की जा सकती है।
लगेज के लिए नए नियम
इससे पहले रेल में सफर करने के दौरान यात्रियों के सामान को लेकर कोई नियम नहीं थे, लिहाजा लोग कितने वजन का भी सामान अपने साथ ले जा सकते थे, लेकिन अब रेल यात्रा के लिए भी हवाई यात्रा की तरह ही वजन को लेकर नए नियम बनाए गए हैं। लगेज के नए नियमों के मुताबिक,
-कोई भी यात्री स्लिपर क्लास में 40 किलो तक और सेकेंड सीट में 35 किलो तक का सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं।
-अतिरिक्त शुक्ल के साथ 150 किलो का सामान ले जाने की अनुमति होगी, जिसमें स्लीपर में 80 किलो और दूसरी सीट पर 70 किलो का सामान ले जा सकते हैं, जबकि एसी में हर यात्री को 70 किलो तक का सामान ले जाने की अनुमति है।
मैट्रिमोनियल साइट पर 700 लोगों को चूना लगाने वाले दो नाइजीरियाई गिरफ्तार
दिवंगत प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में आज होंगे विलीन ;चंडीगढ़ पहुंच पीएम मोदी ने किये अंतिम दर्शन
बुकिंग सम्बन्धी नियम
-भारतीय रेलवे की तरफ से लगाए गए नए नियम के अनुसार अब आप आईआरसीटीसी से केवल अपने भाई बहन और अपने रिश्तेदारों के ही टिकट बुक कर सकेंग। अगर अपनी गलती से भी अपने दोस्त करीबी या अन्य लोगों का टिकट बुक किया है जो आपके रिश्ते में नहीं आते हैं तो आपको आरपीएस की जांच के दायरे में आना पड़ सकता है। रेलवे के अधिनियम की धारा 143 के अनुरूप आपको ₹10000 का जुर्माना या 3 वर्ष तक का जेल हो सकता है।
-ITCRC की वेबसाइट पर आप अपने टिकट बुकिंग के पैसे बचा सकते है। इसके लिए किसी अन्य थर्ड पार्टी ऐप के जगह अगर आप ITCRC वेबसाइट से बुकिंग करते हैं और अगर आप यूपीआई पेमेंट करते हैं तो आप को सबसे कम सर्विस शुल्क देना होगा और आपका टिकट सबसे सस्ते में बुक होगा।
-अपने यूज़र्स की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की अधिकृत वेबसाइट IRCTC ने उन यूजर्स के लिए जिनका अकाउंट आधार से लिंक्ड नहीं है, के लिए एक महीने में टिकट बुकिंग की लिमिट को 6 से बढ़ाकर 12 करने का फैसला किया है। वहीं जिन यूजर्स के IRCTC अकाउंट आधारकार्ड से लिंक है, वे महीने में 12 के बजाए कुल 24 टिकट बुक कर सकते हैं।
What's Your Reaction?