तो क्या कियारा भी हैं प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस की ये खास हरकत खींच रही है लोगों का ध्यान, 4 दिन पहले हुई है शादी

<p><em><strong>कियारा आडवाणी शादी के बाद जैसलमेर एयरपोर्ट पर बार-बार बड़े से शॉल से अपना पेट छिपाती नजर आईं।&nbsp;</strong></em></p>

तो क्या कियारा भी हैं प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस की ये खास हरकत खींच रही है लोगों का ध्यान, 4 दिन पहले हुई है शादी
11-02-2023 - 08:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कहीं आलिया भट्ट की ही तरह कियारा भी तो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट नहीं हो गईं! सोशल मीडिया पर यह सवाल जोरों से उठाया जा रहा है। कियारा और सिद्धार्थ 7 फरवरी को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी को चार दिन भी नहीं गुजरे और अब कियारा की प्रेग्नेंसी की चर्चा जोरों पर है। 
दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में अपने करीबियों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए और जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे को चुन लिया। कपल ने अपनी शादी से जुड़ी सारी जानकारी बेहद सीक्रेट रखी थी, लेकिन अब शादी के बाद दोनों खुलकर पैपराजी को साथ पोज देते दिखे। सोशल मीडिया पर कपल ने अपनी शादी का ऐलान भी किया। हालांकि, अब अभिनेत्री एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो में कियारा अपनी शॉल से अपना पेट छिपा रही हैं और यही पेट छिपाना उन्हें महंगा पड़ गया है। कियारा को यूं कैमरे के सामने अपना पेट छिपाते देख यूजर्स ने सवाल करना शुरू कर दिया। वीडियो जैसलमेर एयरपोर्ट का है, जहां कियारा शॉल से अपना पेट ढंकती दिखीं। कियारा का यह वीडियो देखकर लोगों ने उन्हें प्रेग्नेंट बताना शुरू कर दिया।
कैसे-कैसे कमेंट्स
एक यूजर ने कियारा के वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे पूरा यकीन है, इनकी भी 2-3 महीने में प्रेग्नेंसी न्यूज आने वाली है। जहां भी जाती हैं, हमेशा पेट को छुपा कर रखती हैं। लोगों को पागल समझते हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘आलिया की तरह ये भी प्रेग्नेंट हैं।’ बता दें, आलिया भट्ट ने शादी के 1-2 महीने बाद ही फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा कर दी थी। 2022 में ही उनकी बेटी ‘राहा’ भी दुनिया में आ चुकी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।