क्या तालिबान-पाकिस्तान के संबंधों का दी एंड ? दोनों देशों में भीषण लड़ाई जारी, कारण क्या है?

<p><em><strong>पाकिस्तान और तालिबान के बीच पिछले कई दिनों से सैन्य झड़प जारी है। दोनों पक्षों की गोलीबारी में कई आम नागरिक घायल हुए हैं। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तानी सेना उनकी जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रही है। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि तालिबान लड़ाके आम लोगों पर फायरिंग कर रहे हैं।</strong></em></p>

क्या तालिबान-पाकिस्तान के संबंधों का दी एंड ? दोनों देशों में भीषण लड़ाई जारी, कारण क्या है?
16-12-2022 - 05:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तालिबान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अब हिंसक रूप ले चुका है। स्पिन बोल्डक-चमन बॉर्डर पर पिछले चार दिनों से जारी हिंसा में एक लोग की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान का दावा है कि तालिबान लड़ाकों ने सीमा के नजदीक चमन इलाके में नागरिक बस्तियों को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि चमन बॉर्डर पर बसी नागरिक आबादी पर अफगानिस्तान के अंदर से अंधाधुंध और रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। तालिबान लड़ाकों की इस गोलीबारी का शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हुए हैं। वहीं, तालिबान का दावा है कि पाकिस्तानी सेना उनकी जमीनों पर कब्जा कर रही है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सैनिक अफगान नागरिकों पर लगातार अत्याचार भी करते हैं। पाकिस्तानी सीमा पर उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक समझा जा रहा है। पाकिस्तानी सेना अफगान नागरिकों को बेवजह परेशान करने के अलावा पिटाई भी कर रही है।
तालिबान-पाकिस्तान युद्ध का कारण क्या है
बताया जा रहा है कि यह लड़ाई अफगान जमीन पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के बाद शुरू हुई। पाकिस्तानी सेना चमन बॉर्डर से सटे शेख लाल मुहम्मद सेक्टर में एक बैरक की मरम्मत करना चाहती थी। अफगान बलों ने पाकिस्तानी सेना के इस कदम का विरोध किया। उनका दावा था कि यह बैरक अफगानी जमीन पर बना हुआ है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना इसका इस्तेमाल नहीं कर सकती है। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने अतिरिक्त सैनिकों को बुलाकर तालिबान लड़ाकों को खदेड़ दिया। इसके बाद इकट्ठा हुए तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना पर जवाबी हमला किया। तलिबान का हमला इतना जबरदस्त था कि पाकिस्तानी सैनिक उस बैरक को छोड़कर अपनी सीमा के अंदर भाग खड़े हुए। कुछ सैनिकों ने आबादी वाले इलाकों में पनाह ली, जिसके बाद तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी सीमा में घुस गए। पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच हुई फायरिंग में कई आम नागरिकों को गोलियां लगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।