‘Pathan’ film पर बवाल के बीच शाहरुख बोले, दुनिया चाहे कुछ भी कर ले, जितने भी पॉजिटिव लोग हैं...जिंदा हैं
<p><em><strong>शाहरुख खान की ‘pathan’ film को लेकर चल रहे हंगामे के बीच एक्टर कोलकाता पहुंचे। कहा जा रहा है कि कोलकाता में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म पर मचे बवाल पर भी कुछ बातें कहीं। </strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
‘pathan’ film को लेकर मचे बवाल के बीच अब Shahrukh khan के बयान की चर्चा हो रही है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर चारों ओर बवाल मचा हुआ है। करीब 4 साल बाद बतौर लीड एक्टर Shahrukh khan कमबैक करने जा रहे हैं और इसे लेकर उनके फैन्स काफी उत्साहित भी थे। फिल्म का पहला गाना 'besharam rang' रिलीज हुआ और इसी के साथ Deepika Padukone की भगवा बिकीनी पर बखेड़ा शुरू हो चुका है। हालांकि, अपनी फिल्म को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी के बीच ही Shahrukh khan कोलकाता पहुंचे और यहां pathan film पर मचे बवाल को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
‘pathan’ पर मचे बवाल पर बोले Shahrukh Khan
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे किंग खान ने अपनी फिल्म को लेकर हो रही इस कॉन्ट्रोवर्सी पर जवाब भी दिया है। शाहरुख खान ने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज को बदलने का एक साधन है।
शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह कह रहे हैं, कुछ दिनों से हमलोग यहां पर नहीं आए हैं, आपलोगों से मुखातिब नहीं हो पाए हैं, आपलोगों से मिल नहीं पाए हैं लेकिन अब दुनिया जो है नॉर्मल हो गई है, हम सब खुश हैं, मैं सबस ज्यादा खुश हूं। और ये बात बताने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है कि दुनिया कुछ भी कर ले...मैं और आपलोग और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं सबके सब...जिंदा हैं।
What's Your Reaction?