जयपुर: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गिनाई केंद्र की योजनाएं

<p><em><strong>नगर निगम ग्रेटर के तत्वाधान में भारत विकसित संकल्प यात्रा का शिविर गुरुवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री से पहले शिविर का दौरा कर लाभार्थियों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान शिविर में शामिल लोगों को संबोधित भी किया।&nbsp;</strong></em></p>

जयपुर: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गिनाई केंद्र की योजनाएं
23-12-2023 - 09:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नगर निगम ग्रेटर के तत्वाधान में भारत विकसित संकल्प यात्रा का शिविर गुरुवार विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिविर का दौरा कर लाभार्थियों से केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की। 
नगर निगम ग्रेटर के तत्वाधान में आयोजित शिविर में नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर और जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सभी तैयारियांे का जायजा लिया। शिविर की व्यवस्थाओं से रूबरू होते हुए उप मुख्यमंत्री से पहले शिविर का दौरा कर लाभार्थियों से चर्चा की इस दौरान शिविर में शामिल लोगों को  संबोधित भी किया। समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में प्रदेश में कांग्रेस के सरकार होने के कारण यहां के लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। लेकिन अब भाजपा की सरकार बनी है तो विकसित भारत यात्रा के रूप में केंद्र सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है।
विधायक नहीं हूं, यहां की बेटी हूं 
दिया कुमारी ने कहा मैं यहां की विधायक नहीं हूं, यहां की बेटी हूं। मैं विद्याधर नगर की ऋणी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं। आज हम सब विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं और हम सब लोग केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं, जो उन्होंने राजस्थान में जो डबल इंजन की सरकार है, उसकी स्थापना की है। 
राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनी 
उनके प्रयासों उनकी मेहनत व उनके विजन से राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनी उसका हम सब मिलकर आभार व्यक्त करते हैं। जो यात्रा की आज शुरुआत हुई है, वह आज से लेकर 3 दिन सभी वार्डों में जाएगी। जो भी हमारे केंद्र सरकार की योजनाएं हैं, जिनसे हमारा राजस्थान इन 5 सालों से वंचित था, वह अब पूरे भारत में यात्रा के माध्यम से मिल रही हैं। लेकिन राजस्थान में ऐसी कई योजनाएं हैं। जिनका लाभ राजस्थान वासियों को अब तक नहीं मिल रहा था। लेकिन अब उन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आप यहां आयुष्मान कार्ड बनाएं, जन आधार कार्ड का अपडेशन होगा। उज्ज्वला कनेक्शन भी दिए जाएंगे। हर वर्ग को किसी ने किसी योजना के माध्यम से लाभ मिलेगा। यहां मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है। 
मोदी जी झूठी गारंटी नहीं देते
दिया कुमारी ने कहा मोदी जी जो भी करते हैं, झूठी बातें नहीं करते झूठी गारंटी नहीं देते। राजस्थान की जनता ने इस बात को माना भी है। इसीलिए राजस्थान में इतने बड़े बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई है। चुनाव से पहले सब लोगों ने कहा कि नहीं जीतोगे। मुझे भी कहा कि आप भी 30-40 हजार पर ही सिमट जाओगे लेकिन मैंने कहा मुझे मोदी जी पर विश्वास है। वह जो करते हैं, उसी का भरोसा आम जनता का है। इसलिए सब लोग जीते और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।