ईडी ने केजरीवाल को भेजा तीसरा समन, 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

<p><em><strong>दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। ईडी की ओर से शुक्रवार को भेजे गए समन में अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी, 2024 को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, दूसरी तरफ केजरीवाल 10 दिन विपश्यना के लिए अभी पंजाब में हैं।</strong></em></p>

ईडी ने केजरीवाल को भेजा तीसरा समन, 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
23-12-2023 - 10:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से ईडी ने शुक्रवार को समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तीसरा समन भेजा है, उन्हें 3 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को 18 दिसंबर को समन जारी किया था और 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन केजरीवाल पेशी की जगह पंजाब के होशियारपुर में 10 दिन की विपश्यना के लिए रवाना हो गए थे।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को दूसरे समन पर गुरुवार को अपना जवाब भेज दिया था। ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। केजरीवाल ने समन को राजनीति से प्रेरित और गैर जरूरी करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि वह हर कानूनी समन मानने को तैयार हैं, लेकिन ईडी का यह समन भी पिछले समन की तरह गैर कानूनी है। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए वापस लेने की मांग की।
ईडी की चार्जशीट में है केजरीवाल का नाम
दिल्ली शराब घोटाला मामले में दो केंद्रीय जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। इसी मामले में अप्रैल महीने में सीबीआई ने सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। 16 अप्रैल के बाद ईडी ने उन्हें 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं गए। केजरीवाल (55) को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत समन जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी मुख्यमंत्री का बयान दर्ज करेगी। ईडी मामले में दाखिल अपने आरोप पत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख कर चुकी है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को सीएम अरविंद केजरीवाल से तकरीबन 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।