जयपुर में अग्निकांड: सिलेंडर से लगी आग, 3 बच्चों सहित 5 जिंदा जले 

<p>राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक घर में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले घर में रखे सिलेंडर में लगी थी।</p>

जयपुर में अग्निकांड: सिलेंडर से लगी आग, 3 बच्चों सहित 5 जिंदा जले 
21-03-2024 - 10:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक घर में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे और उनके माता पिता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले घर में रखे सिलेंडर में लगी।
घटना जयपुर में विश्वकर्मा के जैसल्या गांव की बताई जा रही है। जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बाद दमकर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी घटना पर दुःख जताते हुए घायलों के उपचार के लिए निर्देश जारी किए हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।