आगरा से उड़ा वायुसेना का विमान भरतपुर में दुर्घटनाग्रस्त..!

<p><em>भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास वायुसेना का एक विमान हादसे का शिकार हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचने के रास्ते कच्चे हैं और इसीलिए राहत कार्य में काफी परेशानी आ रही है। आगरा से उड़ा यह विमान जब हवा में था तभी उसमें आग लग गई थी। चश्मदीदों के अनुसार आग लगने के काफी देर बाद विमान जमीन पर गिरा है।</em></p>

आगरा से उड़ा वायुसेना का विमान भरतपुर में दुर्घटनाग्रस्त..!
28-01-2023 - 01:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विमान गिरने की सूचना सबसे पहले खेतों में काम रह रहे किसानों को सूचना मिली। किसानों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह विमान आग का गोला बनकर नीचे गिरा। जेट के गिरते ही जमीन में गड्डा हो गया। विमान टुकड़े-टुकड़े हो गया। घटना स्थल के वायरल हो रहे वीडियो से स्पष्ट लगता है कि विमान के मलबे में आग लगी हुई है और धुआं उठ रहा है। हालांकि इस घटना की सूचना जैसे ही आसपास के गावों में पहुंची तो वहां से भी ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन वहां पहुंच ग्रामीणों को मौके से हटाने के काम जुट गया है। इसके बाद फायर बिग्रेड और अन्य संसाधनों को जुटाया गया।

 

यह फाइटर जेट एक गांव के पास खाली जमीन में क्रैश हुआ है। गनीमत यह रही है कि यह विमान गांव के ऊपर नहीं गिरा अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।