जयपुर को नहीं मिलेगा बीसलपुर का पानी..! चार दिन बाद भी एक्सपर्ट नहीं निकाल पाए हल

<p><em><strong>राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेयजल की आपूर्ति बीसलपुर बांध से होती है। अंडरग्राउंड पाइप लाइन के जरिए बीसलपुर से पानी जयपुर पहुंचता है। लेकिन अब जयपुर-बीसलपुर पाइपलाइन से सप्लाई को मजबूरन रोकना पड़ेगा। इसके चलते जयपुर को बीसलपुर से पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी।</strong></em></p>

जयपुर को नहीं मिलेगा बीसलपुर का पानी..! चार दिन बाद भी एक्सपर्ट नहीं निकाल पाए हल
19-01-2023 - 12:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के जयपुर शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध है। यहीं से राजधानी को पीने का पानी मिलता है। लेकिन बीसलपुर से जयपुर आने वाली पाइप लाइन में पिछले 4 दिन से रिसाव जारी है। मंगलवार को भी इस रिसाव पर काबू नहीं पाया जा सका। पाइप लाइन में बीते 3 दिनों से लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। वहीं रिसाव को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। लेकिन विभाग ने 4 दिनों की मशक्कत के बाद अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। विभाग का कहना है कि जयपुर जाने वाली पाइपलाइन को शटडाउन लेकर की मरम्मत कार्य किया जा सकता है।
जयपुर शहर को जलापूर्ति करने के लिए सूरजपुरा प्लांट से बालावाला (जयपुर) तक भूमिगत पाइप लाइन है। बुधवार देर शाम सुरजपुरा प्लांट से करीब 1 किलोमीटर दूर पाइप लाइन में रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद संबंधित ठेकेदार कंपनी बीसलपुर परियोजना अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां युद्ध स्तर पर मशीनों की मदद से पाइपलाइन लीकेज का काम ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
पेयजल आपूर्ति को रोकना पड़ेगा
बीसलपुर पेयजल आपूर्ति परियोजना जयपुर के अधिशासी अभियंता हरलाल सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयपुर जा रही पाइपलाइन में रिसाव को रोकने के लिए गत 4 दिनों से विभागीय टीम जुटी हुई है। इस दौरान विभाग का प्रयास रहा कि बिना शटडाउन के रिसाव को ठीक किया जाए। लेकिन, काफी कोशिश के बाद भी रिसाव ठीक नहीं हो पाया है। लिहाजा आगामी सप्ताह में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण जयपुर जाने वाली पेयजल आपूर्ति कुछ समय तक बंद रहेगी।
व्यर्थ पानी को नाडी में डाइवर्ट किया
गत 4 दिनों से पाइपलाइन में रिसाव के कारण काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है। इसके कारण मरम्मत कार्य में भी दिक्कतें हुई। बाद में रिसाव के पानी के प्रवाह को समीप की एक नाडी में डायवर्ट कर दिया गया। जिसके कारण अब नाड़ी में पशुओं के लिए पेयजल एकत्रित हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।