जायसवाल ने रचा इतिहास, ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज
<p>यशस्वी जायसवाल अपना अर्धशतक दूसरी पारी में नहीं पूरा कर पाए लेकिन उन्होंने एक खास कमाल अपने करियर में कर दिखाया है।</p>
रांची टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में जायसवाल 37 रन बनाकर आउट हुए। भले ही यशस्वी जायसवाल अपना अर्धशतक दूसरी पारी में नहीं पूरा कर पाए लेकिन उन्होंने एक खास कमाल अपने करियर में कर दिखाया है। दरअसल, जायसवाल टेस्ट करियर के पहले 8 टेस्ट मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं तो वहीं ओवरऑल दूसरे बल्लेबाज बने हैं।
8 टेस्ट मैचों में जायसवाल ने 973 रन बनाने का कमाल कर दिखाया है। वहीं, करियर के पहले 8 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है, ब्रैडमैन ने पहले 8 टेस्ट मैचों में कुल 1210 रन बनाए थे। वहीं, भारत के सुनील गावस्कर ने अपने पहले 8 टेस्ट मैचों में कुल 936 रन बनाने का कमाल किया था।
इसके अलावा जायसवाल एक घरेलू सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी करने में सफल हो गए हैं। इस सीरीज में अबतक जायसवाल ने 655 रन बना लिए हैं अभी एक टेस्ट मैच और खेला जाने वाला है। इसके साथ-साथ कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 8 पारियों में 655 रन बनाए थे। वहीं, घरेलू सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने 732 रन साल 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 पारी में बनाए थे।
करियर के पहले 8 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन
डॉन ब्रैडमैन- 1210
यश्स्वी जायसवाल - 971 रन
हर्बर्ट सटक्लिफ- 872
एवर्टन वीक्स- 968
सुनील गावस्कर -936 रन
What's Your Reaction?