जसप्रीत बुमराह ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, एशिया कप के बीच भारत लौटे

<p><em>एशिया कप 2023 का पांचवां मैच पल्लेकल में भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है।</em></p>

जसप्रीत बुमराह ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, एशिया कप के बीच भारत लौटे
04-09-2023 - 09:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एशिया कप 2023 का पांचवां मैच पल्लेकल में भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे से मैच खेला जाना है। इसके लिए दोपहर 2.30 बजे टॉस होगा। लेकिन इस मैच से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आया है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी इस मैच से बाहर हो गया है। ये खिलाड़ी टूर्नामेंट के बीच में ही भारत लौट आया है।
एशिया कप के बीच भारत लौटे बुमराह
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से मुंबई लौट आए है। वह नेपाल मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि सुपर के मैच के लिए उपलब्ध होंगे और पूरी तरह फिट हैं। हालांकि, अब तक ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह के अचानक कोलंबो से मुंबई लौटने के पीछे की वजह क्या है।
आयरलैंड दौर पर टीम में की थी वापसी
हाल ही में आयरलैंड दौर पर जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान बनाकर भेजा गया था। उन्होंने पीठ की चोट के कारण 11 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी करने उतरे थे। लेकिन, जसप्रीत बुमराह को बारिश के कारण गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
टीम इंडिया के लिए काफी अहम मैच
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस तरह दोनों टीमों को 1-1 प्वॉइंट्स मिले। ऐसे में नेपाल के खिलाफ खेला जाने वाला मैच टीम के लिए काफी अहम है। ये ग्रुप-ए का आखिरी मैच होगा। सुपर-4 में जगह बनाने के लिए ये मैच दोनों टीमों को हर हाल में जीतना होगा। नेपाल को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड-
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।