खुल गए पत्ते, नीतीश को पीएम फेस घोषित करने जा रही जेडीए..! पूर्णिया में महागठबंधन के मंच से होगा ऐलान, यह है 7 सियासी दलों की खिचड़ी

<p><em><strong>बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली हो रही है। अंग्रेजी समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक इस रैली में बड़ी घोषणा हो सकती है। इस रैली में जेडीयू नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने की प्लानिंग कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घोषणा को लेकर सारी कवायद पूरी कर ली गई है।</strong></em></p>

खुल गए पत्ते, नीतीश को पीएम फेस घोषित करने जा रही जेडीए..! पूर्णिया में महागठबंधन के मंच से होगा ऐलान, यह है 7 सियासी दलों की खिचड़ी
25-02-2023 - 10:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन पहले से विपक्षी एकता की कवायद में जुटा हुआ है। विपक्षी एकता के लिए पूरे देश के क्षेत्रीय दलों को एक मंच पर लाने के लिए नीतीश कुमार एक्टिव हैं। अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक महागठबंधन के सात दलों की ओर से 25 फरवरी को बिहार में प्रस्तावित एकजुता रैली में जेडीयू 2024 के चुनाव के लिए गठबंधन के प्रधान मंत्री पद के चेहरे के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की घोषणा कर सकता है।
नीतीश के करीबी नेता का खुलासा
जद (यू) के एक वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री ने नाम न छापने की शर्त पर इस पत्र को बताया है कि वे लोग पीएम पद के लिए नीतीश कुमार के नाम की घोषणा करेंगे। नेता ने कहा कि कुछ अन्य दलों ने भी हमारे कदम का समर्थन किया है। लेकिन आज मैं उनके नामों का खुलासा नहीं करूंगा। महागठबंधन के सूत्रों ने बताया सत्तारूढ़ सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी इस कदम का समर्थन किया है। नीतीश कुमार ने कई मौकों पर पीएम चेहरा होने के ऐसे दावों का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि वह प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं।
पीएम फेस होंगे नीतीश
मीडिया ने इस मामले पर नीतीश कुमार से पूछा तो उनका जवाब था कि सब फालतू बात है। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को चंपारण के वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के लौरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। 
सीमांचल की सीटों पर निगाह
कांग्रेस की ओर से कोई भी नेता यह नहीं कह रहा है कि वे रैली में शामिल होंगे क्योंकि पार्टी 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो दिवसीय पूर्ण अधिवेशन हो रहा है। इससे पहले 23 सितंबर 2022 को, जेडीयू ने भाजपा से अपना नाता तोड़ लेने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के उसी रंगभूमि मैदान (मैदान) में एक रैली को संबोधित किया था। उत्तर-पूर्व बिहार का सीमांचल क्षेत्र भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए राजनीतिक और चुनावी महत्व रखता है। सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया में चार संसदीय सीटें हैं और वे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के साथ सीमा साझा करती हैं। इन चार जिलों में मुसलमानों, अत्यंत पिछड़े वर्गों और यादवों की अच्छी खासी आबादी है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।