भारतीय बल्लेबाजों के आगे कीवी गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, बारिश नही हुई तो दिखेगी रनों की बौछार
<p><strong><em>भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 माउंट माउंगानुई में खेला जाना है। अगर बारिश नहीं हुई तो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कहे जाने वाले इस मैदान पर रनों की बौछार होगी।</em></strong></p>
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज अब दो मैचों की रह गई है। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे मुकाबले में जगह जरूर बदली है लेकिन परिस्थितियां वही हैं। मतलब दूसरे मुकाबले के भी बारिश में धुलने के पूरे आसार हैं क्योंकि मौसम पूर्वानुमान में रविवार को बारिश की आशंका जताई गई है। अगर मौसम पूर्वानुमान गलत निकलता है और मैच खेला जाता है तो यहां काफी चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। इस मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 199 रन है। टीम इंडिया अब 2023 वन-डे और 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सही संयोजन के तलाश में जुटी हुई है।
भुवी के लिए खास मौका
यह दौरा टीम में शामिल खिलाड़ियों के लिए एक मौके की तरह है। खासकर युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह के लिए। दोनों के आज खेलने की उम्मीद है। भुवनेश्वर को भी मौका मिल सकता है जो कि अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि (एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 40 विकेट चटकाने से महज चार विकेट दूर) के करीब खड़े हैं। स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। चहल भी इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे।
What's Your Reaction?