राष्ट्रपति ने दिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (2022), कुल 25 खिलाडियों में से राजस्थान के ओमप्रकाश मिठारवाल और साक्षी कुमारी को भी मिला अर्जुन अवार्ड
<p><em><strong>हर वर्ष की भांति भारत सरकार द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (2022) से अलंकृत करने की प्रथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से संपन्न की गयी। उन्होंने खेलों की दुनिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के अलावा 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया ।</strong></em></p>
शरत कमल अचंता को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक विजेता शरत कमल अचंता ने खेल रत्न पाकर खुशी जाहिर की और कहा कि यह उनके 4 साल के प्रदर्शन को देखते हुए दिया गया है। उन्होंंने कहा कि खेल रत्न अवार्ड जो मुझे मिल रहा है, यह मेरी पिछले 4 साल की फॉर्म की वजह से है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मैंने 3 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल जीता है.
निखत जरीन को मिला अर्जुन अवॉर्ड
शूटिंग के लिए अर्जुन अवॉर्ड जीतकर एलावेनिवलारिवन ने कहा, यह अवॉर्ड जीतकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।. मैंने कभी सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंच पाऊंगी। स्पोर्ट्स की दुनिया में मुश्किलें हमेशा ही रहती हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. बॉक्सर निखत जरीन को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड के बाद अब मुझे और जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है। भविष्य में भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना मेरा सपना है।
यह है विजेताओं की पूरी सूची
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड
शरत कमल अचंता
अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ी
सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्डौस पाल (एथलेटिक्स), अविनाश साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एच एस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस इक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लानबाल), सागर ओव्हालकर (मलखम्ब), इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशू), मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन).
द्रोणाचार्य अवॉर्ड
जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती)
लाइफटाइम कैटेगरी
दिनेश लाड (क्रिकेट), बिमल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)
इन्हें मिलेगा ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हॉकी), बीसी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)
राजस्थान के सितारे
राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजस्थान पुलिस शूटिंग टीम के खिलाड़ी ओमप्रकाश मिठारवाल, पुलिस उप अधीक्षक (प्रशिक्षु) तथा राजस्थान पुलिस कबड्डी टीम की खिलाड़ी सुश्री साक्षी कुमारी, प्लाटून कमाण्डर (प्रशिक्षु) को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान उमेश मिश्रा ने राजस्थान पुलिस के दोनो खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।
राजस्थान पुलिस में कार्यरत साक्षी कुमारी और ओमप्रकाश मिठारवाल
What's Your Reaction?