Holika Dahan 2023 : दो दिन होगा होलिका दहन, जानें किस राज्य में किस तिथि को करना होगा होलिका दहन..!
<p><em>Holika Dahan 2023 : प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को सायं 4-17 बजे से प्रारंभ होकर 7 मार्च सायं 6-09 बजे तक रहेगी। अत: भारत में जहां सूर्यास्त 6-09 बजे होगा वहां होगा वहां होलिका दहन 6 मार्च को होगा तथा भारत में जहां सूर्यास्त 6-09 बजे से पूर्व ही जाएगा वहां होलिका दहन 7 मार्च को होगा।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Holika Dahan 2023 : भारत सरकार का राष्ट्रीय पंचांग उज्जैन अक्षांश 23.11 तथा रेखांश 82.30 पर निर्मित होता है। इसी आधार पर भारत सरकार द्वारा व्रत, पर्वो का निर्णय किया जाता है। 7 मार्च को उक्त अक्षांश रेखांश पर सूर्यास्त शाम 6-06 बजे पर होगा। जबकि पूर्णिमा तिथि सायं 6-09 तक प्रदोषकाल में व्याप्त होने के कारण भारत सरकार ने 7 मार्च को Holika Dahan तथा 8 मार्च को धुलण्डी का अवकाश घोषित किया है।
यह भी पढ़ें
होली के आनंद से भारतीय साहित्य और संगीत भी अछूता नहीं रह पाया (newsthikana.com)
राजस्थान में होगा 6 को होलिका दहन
राजस्थान में 7 मार्च को सूर्यास्त पूर्व ही पूर्णिमा समाप्त हो जायेगी। जिससे प्ररोषकाल में पूर्णिमा का अभाव रहेगा। जबकि 6 मार्च को पूर्णिमा सम्पूर्ण प्रदोषकाल में व्याप्त रहेगी अतः राजस्थान में 6 मार्च को होलिका दहन तथा 7 मार्च को धूलण्डी मनाई जायेगी। राजस्थान सरकार ने भी 6 मार्च को होलिका दहन व 7 मार्च को घुलण्डी का अवकाश घोषित किया है।
6 मार्च को Holika Dahan वाले स्थान
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु केरल सहित को सूर्यास्त 6:09 के बाद होगा।
7 मार्च को Holika Dahan वाले स्थान
पूर्वी उत्तरप्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़ ,झारखण्ड , बिहार,उड़ीसा असम सहित सभी पूर्वी प्रदेश जहां 7 मार्च को सूर्यास्त 6:09 बजे से पूर्व होगा।
What's Your Reaction?