राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया राजस्थान के राजभवन में तैयार संविधान उद्यान का लोकार्पण
<p>देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मु ने आज, मंगलवार 3 जनवरी को राजस्थान के राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान एवं इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने यहां स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की अपने घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन भी किया।</p>
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल सहित बड़ी संख्या में अनेक गणमान्यजन ने शिरकत की.।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जयपुर में संविधान पार्क का लोकार्पण
लाइव लिंक :-https://t.co/xyMb1jYk7Khttps://t.co/VlMfUjLeh9#मॉडल_स्टेट_राजस्थान #model_state_rajasthan #ModelStateRajasthan @ashokgehlot51 @AshokChandnaINC @RajCMO @RajGovOfficial— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) January 3, 2023
राज्यपाल कलराज मिश्र की अभिनव पहल पर राजस्थान देश का पहला ऎसा राज्य बन गया है जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान उद्यान स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 26 जनवरी 2022 को राजभवन में संविधान उद्यान का शिलान्यास किया था।
What's Your Reaction?