जानें क्यों पहलवान संग्राम सिंह ने की उड़ानों में शराब पर प्रतिबन्ध की मांग और क्यों भड़के एयर इंडिया पर..?
<p><em>पहलवान और रियलिटी टीवी शख्सियत संग्राम सिंह ने एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में एक को-पैसेंजर पर पेशाब करने वाले एक व्यक्ति के कृत्य की निंदा करते हुए एयर इंडिया को आड़े हाथो लिया। घटना 26 नवंबर की है, जब यात्री ने नशे की हालत में महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। यह घटना हाल ही में सुर्खियों में आई है। इसपर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है।</em></p>
संग्राम ने की प्लेन में शराबबंदी की मांग
संग्राम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक महिला सह-यात्री पर एक व्यक्ति के पेशाब करने की चौंकाने वाली घटना की कड़ी निंदा करता हूं। देश की छवि खराब करना। उड़ानों पर शराब पर प्रतिबंध होना चाहिए। ऐसे अपराधों के लिए सख्त कानून और सजा होनी चाहिए। अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।'
घटना के बाद एयर इंडिया ने बुजुर्ग पीड़िता के लिए कुछ ख़ास कदम नहीं उठाये
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया द्वारा जारी बयान में कहा गया है , 'चालक दल ने अपराधी की पहचान की और उसे अलग कर दिया और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचने पर फ्लाइट में पहुंचा गया और यात्री को सीआईएसएफ कर्मियों ने हिरासत में ले लिया।' बयान में आगे कहा गया है, 'पीड़ित और आरोपी के बीच समझौता होने पर सीआईएसएफ ने आरोपी को लिखित माफी मांगने के बाद जाने दिया।'
एयर इंडिया के विमान में सांप मिलने से मचा हड़कंप, जांच के आदेश
आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी
एयरलाइन ने गलती करने वाले यात्री पर 30 दिनों के लिए उड़ान प्रतिबंध लगा कर छुट्टी पा ली एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, 'यात्री पर 30 दिनों के लिए या आंतरिक समिति के निर्णय तक, जो भी पहले हो, एयर इंडिया के साथ उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दोषी पाए जाने पर नियम के अनुसार उपद्रवी यात्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'लेकिन मामला अभी सुलझता दिख नहीं रहा क्युकी बुजुर्ग पीड़िता के घरवाले ने टाटा ग्रुप से शिकायत की है और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
What's Your Reaction?