Tourism : वीजा का झंझट छोड़िए...इन देशों में लीजिए 4 महीने तक गर्मियों के मजे

<p><em><strong>दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं, जहां वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। जी हां, अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां इन देशों की लिस्ट देख सकते हैं। इनमें 3 महीने या फिर 4 महीने भी रह सकते हैं।&nbsp;</strong></em></p>

Tourism : वीजा का झंझट छोड़िए...इन देशों में लीजिए 4 महीने तक गर्मियों के मजे
04-05-2023 - 07:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हनीमून हो या गर्मियों की छुट्टियां, विदेश घूमना कौन नहीं चाहता ! लेकिन पैसे और प्लानिंग की वजह से हम हमेशा पीछे हट जाते हैं। एक और झंझट जो सभी के फॉरेन घूमने के सपने पर पानी फेर देता है, वो है ‘वीजा’ प्रक्रिया। दरअसल वीजा है ही एक ऐसी चीज, जिसके प्रोसेस में आपका पूरा महीना भी जा सकता है या फिर पूरा साल भी जा सकता है।
लेकिन विश्वभर में भारतीयों के लिए कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां आपको वीजा बनवाने की जरूरत ही नहीं है, मतलब इन देशों में आप अपने केवल पासपोर्ट के साथ ही एक महीना या फिर चार महीने भी आराम से घूम सकते हैं। चलिए आपको इन देशों के बारे में बताते हैं। 
भूटान में घूमना 
खूबसूरत पहाड़ी और वादियों के लिए फेमस भूटान बड़ा ही हसीन देश है। यहां घूमने का सपना न केवल हम भारतीय बल्कि विदेशी लोग भी देखते हैं। भूटान अपनी सीनिक ब्यूटी और शानदार जगहों के लिए बड़ा ही मशहूर है। बता दें, भारतीयों को यहां कुछ शर्तों पर बिन वीजा के यात्रा करने की परमिशन मिलती है। यही नहीं, पड़ोस में होने की वजह से भारतीयों के लिए ये जगह इतनी खर्चीली भी नहीं होगी। वीजा के लिए आपको यहां आईडी प्रूफ देना होगा।
फिजी को भी कर लें सूची में शामिल 
भूटान के बाद फिजी को हम कैसे भूल सकते हैं। ये देश भी बिना वीजा के घूमने के हिसाब से बेस्ट है। यही नहीं, मालदीव के बाद अब तो कपल्स ने अपने हनीमून के लिए फिजी को लिस्ट में शामिल कर लिया है। बता दें, यहां भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा है, और यही वजह है कि यहां काफी संख्या में इंडियंस घूमने के लिए फिजी पहुंचते हैं। दिलचस्प बात तो ये है, भारतीय यहां बिना वीजा के चार महीने रुक सकते हैं।
बारबाडोस के खूबसूरत नजारे
बेहद खूबसूरत कैरेबियाई देश बारबाडोस एक बेहतर समर वेकेशन के लिए बेस्ट है। यहां अपनी पत्नी के साथ आ सकते हैं या फिर बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ये जगह परफेक्ट है। गर्मियों में बीचेस वाली प्लेसेस तो वैसी भी सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं, ऐसे में भारतीयों को एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। यहां इंडियंस वीजा के बिना कुल 90 दिन तक घूम सकते हैं।
त्रिनिदाद, टोबैगो भी कम नहीं
गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में लोग खूबसूरत जगह के साथ-साथ शांति वाली जगहों की भी तलाश में होंगे। तो चलिए फिर देर किस बात की, त्रिनिदाद भी किसी से कम नहीं है। ये जगह एकदम गोवा जैसी लगती है और घूमने का खर्च तो आपको ज्यादा नहीं पड़ेगा। यहां आप बिना वीजा के 3 महीने तक रुक सकते हैं। ये जगह प्राकृतिक सुंदरता और वाइल्डलाइफ से घिरी हुई है।
नेपाल को भी कर लें एक्सप्लोर
नेपाल को हम कैसे भूल सकते हैं, यहां आना हर किसी का सपना होता है कि एक बार नेपाल तो घूम ही आएं। और तो और इंडियंस के लिए अच्छी बात तो ये है, ये देश आपको ज्यादा महंगा भी नहीं पड़ेगा। बस फिर नेपाल का आज ही बनाइए ट्रिप। वीजा की बता करें, तो भारतीयों को यहां के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती।
मॉरीशस भी घूमें बिना वीजा के 
बिना वीजा के घूमने वाले देशों में मॉरीशस का नाम भी शामिल है। मॉरीशस तो कपल्स के बीच सबसे पसंदीदा है, यहां आप बीच और जंगलों के बीच आप घूमने के लिए निकल सकते हैं। अपने पलों को यादगार और खास बनाने के लिए इस जगह को भी अपनी लिस्ट में शामिल सकते हैं। यहां भारतीय तीन महीने तक बिना वीजा के रह सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।