रात्रि विश्राम छोड़ कर अस्पताल में भर्ती माँ से मिलने राहुल गांधी दिल्ली हुए रवाना, कल से भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से शुरू
<p>हरियाणा में आज से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। लेकिन, सोनिया गाँधी की तबियत खराब होने के कारण राहुल गांधी आज सनोली खुर्द गांव में रात्रि विश्राम स्थगित कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आज सोनिया गाँधी के पास रुक कर कल पानीपात से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे।</p>
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज यानि गुरुवार की शाम हरियाणा सीमा पर पहुंची। मगर राहुल गांधी वहां से दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से राहुल गांधी दिल्ली चले गए हैं। गुरुवार की रात उनका हरियाणा में ठहराव होना था लेकिन अब वह नहीं पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह से यात्रा फिर जारी होगी। हरियाणा सीमा पर भारी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत की खातिर जुटे थे। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी पहुंचे।
गौरतलब है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के कारण बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें :
- सोनिया गाँधी की तबियत ख़राब, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
- टीटीपी आतंकियों को ढेर करने के लिए अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक..! क्या अफगानिस्तान देगा इसका जवाब..?
- केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखर जी पर ट्यूरिस्ट प्लेस का दर्जा वापस ले उसे पुनः तीर्थ स्थल घोषित किया
- विश्व में सर्वश्रेष्ठ 35वीं रैंकिंग पर पहुंची टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा
What's Your Reaction?