टीटीपी आतंकियों को ढेर करने के लिए अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक..! क्या अफगानिस्तान देगा इसका जवाब..?

<p><em>अफगानिस्तान के नागरहार प्रांत के गुश्ता जिले के सलाला के निकट पाकिस्तान ने गुरुवार, 5 जनवरी को एयरस्ट्राइक की है। इस एयरस्ट्राइक का लक्ष्य अफगानिस्तान में मौजूद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी (TTP) के आतंकियों को ढेर करना था। यद्यपि इस एयरस्ट्राइक को लेकर फिलहाल पाकिस्तान और तालिबान दोनों ने ही किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन, ऐसा समझा रहा है कि अफगानिस्तान की ओर से इस हमले का तीव्र प्रत्युत्तर दिया जाएगा।</em></p>

टीटीपी आतंकियों को ढेर करने के लिए अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक..! क्या अफगानिस्तान देगा इसका जवाब..?
05-01-2023 - 07:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बता दें कि पाकिस्तान ने पहले भी कई बार अफगानिस्तान के अंदर घुसकर हमला करने की चेतावनी दी थी। ऐसी चेतावनी के बाद अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने पाकिस्तान को ऐसा करने पर अंजाम भुगतने तक की धमकी दी थी। तालिबान के एक शीर्ष नेता अहमद यासिर ने तो कुछ ही दिनों पहले पाकिस्तान को भारत के विरुद्ध 1971 के युद्ध की याद दिलाते हुए पाकिस्तानी सेना के सरेंडर की तस्वीर ट्वीट किया था। उन्होंने भी पाकिस्तान की बयानबाजी का जवाब देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर हमला करता है तो 1971 की लड़ाई दोहराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि टीटीपी ने नवंबर 2022 में पाकिस्तान के साथ सीजफायर तोड़ने के बाद हमलों को बढ़ा दिया है। पिछले एक महीने में ही टीटीपी के आतंकियों ने पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में 10 से ज्यादा बड़े आतंकी हमले किए। इनमें बन्नू कैंटूनमेंट, क्वेटा पुलिस चेकप्वाइंट और इस्लामाबाद में हुआ आत्मघाती हमला भी शामिल है। इसके जवाब में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना के पास सीमा पार कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित है। वहीं, गृहमंत्री मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय कानून पाकिस्तान को सीमा पार आतंकियों के खात्मे के लिए सैन्य कार्रवाई की इजाजत देते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।