1973 हिंदी सिनेमा का वो गोल्डन साल... जब थिएटरों में सुपर सितारों पर भारी पड़ा नया एक्टर

<p><em>आज हम आपको साल 1973 की उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उस साल की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में थीं। वहीं, उस साल एक नए नवेले एक्टर ने फिल्मों में एंट्री के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा मचाया था और उसके आगे राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार पस्त हो गए थे।</em></p>

1973 हिंदी सिनेमा का वो गोल्डन साल... जब थिएटरों में सुपर सितारों पर भारी पड़ा नया एक्टर
06-03-2024 - 12:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड में 70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों में देखने का मौका मिला था। हमने अब तक आपको 70 के दशक की कई सारी फिल्मों के बारे में अपनी पिछली स्टोरीज में भी बताया है और आज हम साल 1973 की उन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो उस साल 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
बता दें, इसी साल ऋषि कपूर ने भी फिल्मों में कदम रखा था और बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही वह बॉक्स ऑफिस पर छा गए थे। उनकी डेब्यू फिल्म श्बॉबीश् राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्मों पर भी भारी पड़ गई थी। कमाई के मामले में उनकी ये फिल्म उस साल की टॉप लिस्ट में थी। तो चलिए, आपको बताते हैं साल 1973 की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।

1.  बॉबी 
इसी फिल्म के जरिए एक लीड एक्टर के रूप में ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था और विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, उनकी यह फिल्म साल 1973 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म थी, जिसका निर्माण और निर्देशन राज कपूर ने किया था और इसे ख्वाजा अहमद अब्बास ने लिखा था।
2. जुगनू 
धर्मेंद्र की यह फिल्म साल 1973 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। यह एक एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्माण और निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी, ललिता पवार, महमूद, प्रेम चोपड़ा, नजीर हुसैन, अजीत और प्राण भी अहम भूमिकाओं में थे।
3.  दाग- ए पोएम ऑफ लव 
राजेश खन्ना की यह फिल्म साल 1973 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्माण और निर्देशन यश चोपड़ा ने निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म में किया था, जिसने यशराज फिल्म्स की नींव रखी थी। फिल्म में मदन पुरी, कादर खान, प्रेम चोपड़ा और एके हंगल के साथ राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर और राखी मुख्य भूमिकाओं में थे।
4.  जंजीर 
अमिताभ बच्चन की यह फिल्म साल 1973 की चैथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। यह एक एक्शन क्राइम फिल्म थी, जो सलीम-जावेद द्वारा लिखित और प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित और निर्मित थी। इसमें अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, प्राण, अजीत खान और बिंदु भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
5.  यादों की बारात 
धर्मेंद्र की यह फिल्म साल 1973 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जो नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित और सलीम-जावेद (सलीम खान और जावेद अख्तर) द्वारा लिखित थी। इसमें धर्मेंद्र के साथ विजय अरोड़ा, तारिक, जीनत अमान, नीतू सिंह, अजीत, कैप्टन राजू जैसे कलाकारों की टोली शामिल थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।