गोल्ड के बदले लोन अब आसानी से नहीं मिलेगा ! आरबीआई ने इस कंपनी पर लगा दी रोक

<p><em>गोल्ड लोन के बारे में तो आपने सुना ही होगा... अगर आपके घर में गोल्ड रखा हुआ है तो जरूरत पड़ने पर आप उसके बदले में लोन ले सकते हैं। इस समय मार्केट में कई कंपनियां और बैंक गोल्ड लोन देने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब आरबीआई की तरफ से गोल्ड लोन देने वाली कंपनी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है।&nbsp;</em></p>

गोल्ड के बदले लोन अब आसानी से नहीं मिलेगा ! आरबीआई ने इस कंपनी पर लगा दी रोक
06-03-2024 - 12:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रिजर्व बैंक ने गोल्ड लोन देने वाली कंपनी आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड को गोल्ड लोन देने से रोक लगा दी है। आरबीआई ने तत्काल प्रभाव से गोल्ड लोन देने पर रोक लगा दी है। सोने की शुद्धता की जांच और वेरिफिकेशन में गंभीर खामियां मिलने के बाद रिजर्व बैंक ने यह फैसला लिया है। 
सिर्फ गोल्ड लोन देने पर लगी रोक
भारतीय रिजर्व बैंक का यह निर्देश कंपनी के सिर्फ गोल्ड लोन कारोबार से संबंधित है। लीडिंग फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइडर आईआईएफएल फाइनेंस ग्राहकों को कई तरह के लोन और गिरवी रखकर कर्ज की सुविधा मुहैया कराती है। 
मौजूदा लोन की वसूली रहेगी जारी
आरबीआई ने बताया है कि आईआईएफएल फाइनेंस अपने मौजूदा गोल्ड लोन कारोबार को जारी रख सकती है और वह मौजूदा लोन का संग्रह और वसूली प्रक्रिया जारी रखेगी।
आरबीआई ने जारी किया बयान
बयान के मुताबिक, आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह तत्काल प्रभाव से गोल्ड लोन को मंजूरी देने या वितरित करने या अपने किसी भी गोल्ड लोन की बिक्री को बंद कर दे। आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च 2023 तक आईआईएफएल की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में कंपनी का निरीक्षण किया गया था। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि कंपनी के गोल्ड लोन कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण चिंताएं देखी गई थीं। इनमें कर्ज की मंजूरी के समय और चूक पर नीलामी के समय सोने की शुद्धता और शुद्ध वजन को परखने गंभीर खामी शामिल हैं।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ सुधार
केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों में इन खामियों पर कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट और ऑडिटर्स के साथ बात कर रहा था, लेकिन कोई भी सुधार देखने को नहीं मिला है। इस स्थिति को देखते हुए और ग्राहकों के हित में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया था। 
क्या है कंपनी का कारोबार?
आईआईएफएल फाइनेंस फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में से एक है। वह अपनी सब्सिडरी कंपनियों - आईआईएफएल होम फाइनेंस, आईआईएफएल समस्त फाइनेंस लिमिटेड और आईआईएफएल ओपन फिनटेक के साथ कई तरह की लोन सुविधाएं मुहैया कराती है। उसकी 500 से अधिक शहरों में 2,600 से अधिक ब्रांच हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।