लोकसभा चुनाव: चाय, छाछ-लस्सी पिलाना पड़ेगा महंगा, खर्च लिमिट में 25 लाख की बढ़ोतरी
<p>जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के आइटम की जो रेट लिस्ट जारी की है, उसमें एक कटिंग चाय की कीमत 6 रुपए लगाई है। यह विधानसभा चुनाव के दौरान 5 रुपए थी।</p>
केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में हर उम्मीदवार के लिए प्रचार में खर्च की लिमिट 95 लाख रुपए तय की है। पिछले लोकसभा चुनाव में यह लिमिट 70 लाख रुपए थी। यही नहीं, सभा और रैलियों के लिए रेट लिस्ट भी तय कर दी गई है। इसमें चाय, छाछ-लस्सी, जलेबी, फूड पैकेट और कुछ कारों की रेट बढ़ा दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के आइटम की जो रेट लिस्ट जारी की है, उसमें एक कटिंग चाय की कीमत 6 रुपए लगाई है। यह विधानसभा चुनाव के दौरान 5 रुपए थी।
एक विधानसभा क्षेत्र में खर्च की लिमिट 11.90 लाख
राजस्थान में करीब 5 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में एक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए खर्च की लिमिट 40 लाख रुपए निर्धारित थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार के पास एक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की खर्च लिमिट औसतन करीब 11.90 लाख रुपए है।
148 आइटम की रेट तय
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार को एक चाय 5 रुपए में पड़ती थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में यह बढ़कर अब 6 रुपए हो गई है। इसी तरह, छाछ-लस्सी की रेट 14 रुपए से बढ़कर 16 रुपए हो गई है। जलेबी की कीमत में 20 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। कॉफी, पानी की बोतल, कचैरी-समोसा और लड्डू-नमकीन की कीमत विधानसभा चुनाव में जितनी थी, उतनी ही है। कुल 148 आइटम की रेट का निर्धारण किया है।
नई रेट लिस्ट
आइटम विधानसभा चुनाव में दर (रुपए में) लोकसभा चुनाव में दर (रुपए में)
चाय 5 6
कॉफी 10 10
छाछ-लस्सी 14 16
कचैरी-समोसा 12 12
जलेबी 140 (प्रति किलोग्राम) 160 (प्रति किलोग्राम)
लंच फूड पैकेट (चपाती, सब्जी, अचार, लड्डू) 50 60
डिनर फूड पैकेट (पूड़ी, सब्जी, अचार, मिठाई) 60 80
पानी की बोतल 12 (प्रति लीटर) 12 (प्रति लीटर)
नमकीन 150 (प्रति किलोग्राम) 150 (प्रति किलोग्राम)
लड्डू 140 (प्रति किलोग्राम) 160 (प्रति किलोग्राम)
फॉर्च्यूनर/फोर्ड एंडेवर निर्धारित नहीं 4 हजार (प्रतिदिन)
इनोवा क्रिस्टा निर्धारित नहीं 3600 (प्रतिदिन)
स्कॉर्पियो/ध्बोलेरो 3100 (प्रतिदिन) 3400 (प्रतिदिन)
ड्राइवर सैलरी 500 (प्रतिदिन) 600 (प्रतिदिन)
ई-रिक्शा 1000 (प्रतिदिन) 1000 (प्रतिदिन)
फूल-माला (गुलाब) 20 रुपए 20 रुपए
फूल-माला (गेंदा) 10 रुपए 10 रुपए
What's Your Reaction?