Election 2023 : मेघालय और नगालैंड में लगी मतदान के लिए लंबी कतारें...पूर्वोत्तर में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग, पीएम मोदी और खरगे ने की अपील
<p><em><strong>Election 2023 : पूर्वोत्तर के दो महत्वपूर्ण राज्यों मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहा है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि मेघालय में यूडीपी उम्मीदवार एच.डी.आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा का चुनाव टाला गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. शशांक शेखर ने कहा कि नगालैंड में 305 कंपनियां तैनात हैं। संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। 72 घंटों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी सील किया गया है।
Election 2023 : नगालैंड के डिप्टी सीएम ने डाला वोट
नगालैंड के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता यानथुंगो पैटन ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। वहीं, भाजपा विधायक अलेक्जेंडर लालू हेक ने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कड़ी मेहनत की है। हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी आएगी। नगालैंड के शमातोर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे हैं। मेघालय विधानसभा चुनाव में शुरुआती मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए पहले पांच मतदाताओं को सम्मानित किया गया है।
Election 2023 : खरगे ने की वोटरों से मतदान की अपील
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से भारी मतदान की अपील की। खरगे ने ट्वीट किया कि मेघालय और नगालैंड के लोग प्रगतिशील, कल्याणकारी सरकारों की ओर देख रहे हैं। बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हमारे पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करें। मेघालय और नगालैंड के हमारे बहनों और भाइयों से आग्रह है कि बदलाव का एक मौका दें।
What's Your Reaction?