PM-Kisan Nidhi : किसानों का इंतजार खत्म... किसान निधि की 13वीं किस्त आज जारी करेंगे पीएम मोदी, आठ करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा
<p><em><strong>PM-Kisan Nidhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के बेलगावी में पीएम किसान आय सहायता योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 16 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की 13वीं किस्त जारी करेंगे। इससे प्रत्येक पात्र भूमिधारक किसान के बैंक खाते में दो हजार रूपये आएंगे।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज PM-Kisan Nidhi के तहत देशभर के आठ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 16,800 करोड़ रूपये जमा कराएंगे। मोदी कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित समारोह में PM-Kisan Nidhi की 13वीं किस्त जारी करेंगे। इससे किसानों को आगामी फसल के लिए बंदोबस्त करने में सहूलियत मिलेगी।
हर किसान के बैंक खाते में आएंगे दो हजार रुपये
प्रत्येक सीजन की खेती प्रारंभ होने से पहले सरकार हर किसान के बैंक खाते में दो हजार रूपये की किस्त जमा करा देती है। इससे किसानों को प्रत्येक वर्ष 6000 रूपये की सीधी मदद मिल जाती है। समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे।
आयोजन में एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान
कृषि मंत्रालय का दावा है कि इस आयोजन में PM-Kisan Nidhi और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों सहित लगभग एक लाख लोगों के उपस्थित होने का अनुमान है। इस समारोह का प्रसारण भी किया जाएगा और देश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में दिखाया जाएगा।
तीन किस्तों में कुल 6 हजार रुपये
पीएम-किसान निधि योजना के तहत दो हजार रूपये की तीन समान किस्तों में प्रत्येक पात्र भूमिधारक किसानों के बैंक खातों में सीधे कुल 6000 रूपये जारी किए जाते हैं। इस योजना को 24 फरवरी 2019 में लाॅन्च किया गया है। इस योजना के तहत अब तक देशभर में 11 करोड़ से अधिक भूमिधारक किसान परिवारों को 2.2 लाख रूपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।
किसानों को होगा लाभ
पीएम- किसान निधि की 11वीं और 12वीं किस्त पिछले साल मई और अक्टूबर में जारी की गई थी। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, पीएम किसान योजना ने पहले ही देशभर के किसानों को महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किया है। यह नवीनतम किस्त उनकी आय को और बढ़ाएगी और कृषि क्षेत्र के विकास में योगदान देगी।
तीन करोड़ से अधिक महिला किसान भी लाभान्वित
गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के पात्र सभी भूमिधारक किसान परिवार हैं। इस योजना का लाभ तीन करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को भी मिला है। इन्हें पिछले चार वर्षों में 53 हजार 600 करोड़ रूपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।
What's Your Reaction?