साल 2023 की महा-बकवास फिल्म: 45 करोड़ में हुई तैयार, कमाई सिर्फ 1 लाख
<p>शाहरुख खान की ‘पठान’-‘जवान’, सनी देओल की ‘गदर 2’, सलमान की ‘टाइगर 3’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से प्रभास की ‘सलार’ तक बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गईं। इन फिल्मों के बीच कई ऐसी फिल्में भी आईं, जिनको लोगों ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया। लेकिन क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जो ठीकठाक बजट में तैयार हुई और कमाई 1 प्रतिशत भी नहीं कर पाई और साल 2023 की महा-बकवास फिल्म साबित हुई।</p>
साल 2023 हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स के लिए बहुत अच्छा रहा। वहीं, कुछ स्टार्स के लिए ये साल उन सालों में शुमार हो गया, जो वो कभी याद भी नहीं करना चाहेंगे। बड़ी बैनर की ‘पठान’, ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘शहजादा’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘भोला’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘जवान’, ‘एनिमल’, ‘डंकी’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘टाइगर-3’ से ‘आदिपुरुष’ तक कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों के बीच एक ऐसी फिल्म आई, जिसमें दो नामी स्टार्स ने लीड किरदार निभाया, लेकिन फिल्म महा-बकवास साबित हुई।
इन फिल्मों ने मचाई धूम
शाहरुख खान की ‘पठान’-‘जवान’, सनी देओल की ‘गदर 2’, सलमान की ‘टाइगर 3’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से प्रभास की ‘सलार’ तक बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गईं। इन फिल्मों के बीच कई ऐसी फिल्में भी आईं, जिनको लोगों ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया। लेकिन क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जो ठीकठाक बजट में तैयार हुई और कमाई 1 प्रतिशत भी नहीं कर पाई और साल 2023 की महा-बकवास फिल्म साबित हुई।
अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर
इसी साल 3 नवंबर को अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था, ‘द लेडी किलर’। फिल्म को निर्देशित किया था, अजय बहल ने। साल 2023 में वैसे तो कई फ्लॉप फिल्में आई, जैसे ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘गणपत’ और ‘सेल्फी’ लेकिन ये साल 2023 की महाफ्लॉप साबित हुई। आईएमडीबी पर इस फिल्म को इस साल की सबसे कम कम 1.5 रेटिंग हासिल हुई है।
विवादों में घिर गई थी फिल्म
रिलीज से पहले अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की श्द लेडी किलरश् विवादों में घिर गई थी। ये साल की वो फिल्म है, जिसको लीड स्टार्स ने प्रमोट तक नहीं किया था। डायरेक्टर अजय बहल ने दावा किया था कि फिल्म रिलीज से पहले पूरी तरह कंप्लीट नहीं हुई थी।
बुरी तरह से पिट गई फिल्म
दरअसल, फिल्म बुरी तरह से पिट गई तो डायरेक्टर अजय बहल ने ये माना कि फिल्म को अधूरा ही रिलीज किया गया था। उन्होंने बताया था कि 117 पन्नों के स्क्रीनप्ले में ले 30-40 पन्नों की शूटिंग बाकी थी लेकिन उससे पहले ही इसे रिलीज करना पड़ा, वो भी अधूरा। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना बयान ये कहते हुए वापस ले लिया था कि उन्होंने ऐसा सिर्फ मजाक में कहा था।
पहले दिन सिर्फ 38 हजार रुपये का कलेक्शन
45 करोड़ में ये फिल्म तैयार हुई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऐसा था, जिसको सुनकर आप दंग रह जाएंगे। पहले दिन सिर्फ 38 हजार रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर से फिल्म सिर्फ 1 लाख कमा पाई थी।
देशभर में केवल 12 शो के साथ रिलीज
श्द लेडी किलरश् क्राइम थ्रिलर फिल्म है। रिलीज होने पर फिल्म की जमकर आलोचना की गई। देशभर में केवल 12 शो के साथ ये रिलीज हुई थी और पहले दिन पूरे भारत में केवल 293 टिकटें बिकी थी और फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 38,000 की मामूली कमाई की थी।
What's Your Reaction?