लोकार्पण के लिए तैयार महाकाल लोक, 11 अक्टूबर को उज्जैन में मनेगी दिवाली
<p><em><strong>महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।</strong></em></p>
महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। महाकाल परिसर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब इंतजार है 11 अक्टूबर का जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आकर इसका लोकार्पण करेंगे। बता दें कि 11 अक्टूबर का दिन उज्जैन के लिए बेहद खास होगा। महाकाल की नगरी उस दिन न केवल नए स्वरूप में नजर आएगी बल्कि पूरे शहर में उत्सव का माहौल होगा। धर्मनगरी में उस दिन हर मंदिर में दीये जलाए जाएंगे और दिवाली सा नजारा दिखेगा।
What's Your Reaction?