ईरानी जहाज से 1,200 करोड़ का 200 किलो अफगान हेरोइन जब्त, 6 गिरफ्तार

<p><em><strong>करीब 200 किलोग्राम हेरोइन के साथ मछली पकड़ने वाला एक ईरानी जहाज जब्त किया गया है</strong></em></p>

ईरानी जहाज से 1,200 करोड़ का 200 किलो अफगान हेरोइन जब्त, 6 गिरफ्तार
08-10-2022 - 12:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कोच्चि: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और भारतीय नौसेना के संयुक्त अभियान के तहत 1200 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की करीब 200 किलोग्राम हेरोइन के साथ मछली पकड़ने वाला एक ईरानी जहाज जब्त किया गया है। एनसीबी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनसीबी के उप महानिदेशक (संचालन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि एजेंसी ने छह ईरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है और हेरोइन के साथ जहाज को यहां मट्टनचेरी गोदी लाया गया। 
एनसीबी ने कहा कि कुछ पैकेट पर 'स्कॉर्पियन' सील, जबकि अन्य पर 'ड्रैगन' सील के निशान थे। मादक पदार्थ को वाटरप्रूफ, सात-परत की पैकिंग में पैक किया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब्त की गई हेरोइन अफगानिस्तान से चली थी और पाकिस्तान ले जायी जा रही थी। इसे जब्त किये जा चुके जहाज में बीच समुद्र में लादा गया था। एजेंसी ने कहा कि यह जहाज बाद में श्रीलंकाई जहाज को खेप की आगे डिलीवरी करने के लिए भारतीय जल सीमा में पहुंचा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।