रील बनाना बन रही बीमारी... मना करने पर ड्यूटीरत पुलिस से की हाथापाई
<p>युवा वर्ग और बच्चों को सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की ऐसे लत लग चुकी है कि वो अब एक बीमारी का रूप लेती जा रही है। ऐसे युवा नियम कानून, परमिशन इत्यादि का पता किये बिना कहीं भी रील बनाना शुरू कर देते हैं ,उसके कारन अक्सर हे वो मुसीबत में पड़ जाते हैं।ऐसा ही सोशल मीडिया पर ताजमहल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ताजमहल का परिसर अखाड़ा बन गया। जहां एक सीआईएसएफ अधिकारी और एक पर्यटक के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि मामूली सी बहस कैसे मारपीट में बदल गई। </p>
पर्यटक कथित तौर पर प्रतिबंध के बावजूद स्मारक परिसर के भीतर रील शूट करने का प्रयास कर रहा था। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑन-ड्यूटी सीआईएसएफ अधिकारी रमेश चंद ने वीडियो शूट करने से रोकने की कोशिश की थी। युवक अपनी तीन दोस्तों के साथ ताजमहल देखने पहुंचा हुआ था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। जब विजिटर्स परिसर के भीतर लागू वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध का उल्लंघन करके ‘मेहमानखाना’ के पास एक वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहे थे। <
/p>These reel makers are getting dangerous! video of confrontation between a CISF officer and reel maker team at Taj Mahal, Agra goes viralpic.twitter.com/NWNm4wjfAu— Megh Updates ????™ (@MeghUpdates) April 7, 2024
नियमों के मुताबिक, दोस्तों का एक ग्रुप ताजमहल परिसर के अंदर था, जिसमें दो युवक और तीन लड़कियां भी शामिल थीं। इन्हीं में से एक लड़का और लड़की रील शूट करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मचारी ने उन्हें वीडियो बनाने से मना करने के बावजूद वे नहीं माने। इसके चलते सीआईएसएफ कर्मी ने पर्यटक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया, जिससे तीखी बहस छिड़ गई। दरअसल, वीडियो में युवक पहले ड्यूटी कर रहे सीआईएसएफ कर्मचारी को धक्का देता है,इस पर सीआईएसएफ अधिकारी भी उसे धक्का देता है जिससे वह पीछे की तरफ गिर जाता है। युवक फिर उठकर सीआईएसएफ अधिकारी पर झपटता है। इस बीच एक लड़की आती है,वो भी अधिकारी को मारती है। एक अन्य लड़की घटना का वीडियो बना रही है।
इस हाथापाई के बाद, दो लड़कियों ने फोन तक पहुंच का अनुरोध करते हुए हस्तक्षेप करने का प्रयास किया ताकि वे अधिकारियों से संपर्क कर सकें। उनमें से एक ने बाद में मामले की सूचना सीआईएसएफ नियंत्रण कक्ष को दी। पूछताछ के दौरान अधिकारी ने कहा कि वीडियो शूट न करने के लिए कहने पर पर्यटक नाराज हो गए और शारीरिक हिंसा पर उतर आए। पुलिस मारपीट के पीछे की वजह जानने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?